होमक्राइमदिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियां प्रयागराज में मिलीं
क्राइम

दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियां प्रयागराज में मिलीं

दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियां प्रयागराज में मिलीं दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियों को आरपीएफ ने मंगलवार को प्रयागराज में सुरक्षित बरामद किया। पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर आरपीएफ ने जांच की। तीनों लड़कियाँ नारा…

Hindustan के अनुसार19 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियां प्रयागराज में मिलीं

सौजन्य से:- Hindustan

दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियां प्रयागराज में मिलीं

दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियों को आरपीएफ ने मंगलवार को प्रयागराज में सुरक्षित बरामद किया। पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर आरपीएफ ने जांच की। तीनों लड़कियाँ नाराज होकर घर से भागी थीं। उन्हें चाइल्डलाइन के माध्यम से सुरक्षित घर भेजा गया।

दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियों को आरपीएफ ने मंगलवार को पूर्वा एक्सप्रेस (12303) से प्रयागराज में सुरक्षित बरामद कर लिया। पश्चिम बंगाल पुलिस से मिली सूचना के बाद आरपीएफ ने ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर जनरल कोच की जांच की। निरीक्षक अमित कुमार मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा और महिला कांस्टेबल प्रेम कुमारी ने तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, तीनों के लापता होने पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी प्रयागराज पहुंचे और चाइल्डलाइन से तीनों को लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि परिजनों की डांट से नाराज होकर तीनों घर से भागी थीं।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें