महासचिव डॉ. कुमार अंगदी पहुंचे गोरखपुर, तैयारियों का लिया जायजा
महासचिव डॉ. कुमार अंगदी पहुंचे गोरखपुर, तैयारियों का लिया जायजा गोरखपुर में 17 से 20 दिसंबर तक नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। पिछले रविवार को एनएमओ के महासचिव डॉ. कुमार अंगदी एवं क्षेत्रीय स…

सौजन्य से:- Hindustan
महासचिव डॉ. कुमार अंगदी पहुंचे गोरखपुर, तैयारियों का लिया जायजा
गोरखपुर में 17 से 20 दिसंबर तक नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। पिछले रविवार को एनएमओ के महासचिव डॉ. कुमार अंगदी एवं क्षेत्रीय सचिव डॉ. पवन सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। अधिवेशन से पहले 17 एवं 18 दिसंबर को अयोध्या से गोरखपुर तक साइकिल यात्रा आयोजित की जाएगी।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 से 20 दिसंबर तक गोरखपुर में होना है। रविवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एनएमओ के महासचिव डॉ. कुमार अंगदी एवं क्षेत्रीय सचिव डॉ. पवन सिंह ने एम्स एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा कर सम्मेलन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एनएमओ के प्रांतीय सचिव डॉ. अमित सिंह श्रीनेत ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से लगभग 2500 चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। 17 एवं 18 दिसंबर को अयोध्या से गोरखपुर तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से चिकित्सा सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।एनएमओ
के महासचिव डॉ. कुमार अंगदी एवं क्षेत्रीय सचिव डॉ. पवन सिंह ने एम्स में अधिवेशन की दृष्टि से महत्वपूर्ण विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गेस्ट हाउस, सेमिनार हॉल, ऑडिटोरियम एवं मल्टीपर्पज हॉल सहित अन्य स्थानों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद बीआरडी में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें एनएमओ गोरक्ष प्रांत के संरक्षक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, बीआरडी के पूर्व प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला, सचिव डॉ. वाई सिंह मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी बोले-राममंदिर आंदोलन के समय लोग कफन बांधे रहते थे: निरंकुश सरकार ने गोलियां चलवाईं, अशोक सिंघल शेर की तरह डटे रहे - Lucknow News

वाराणसी में बारिश से कल 12वीं तक के स्कूल बंद: दिनभर 13MM रुक-रुककर हुई बरसात, 23 किमी की रफ्तार से चल रही हवा - Varanasi News

Rain Alert: कानपुर में मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने व भारी बारिश की संभावना - kanpur weather alert storm lightning heavy rain warning issued for next 24 hours


