वाराणसी में बारिश से कल 12वीं तक के स्कूल बंद: दिनभर 13MM रुक-रुककर हुई बरसात, 23 किमी की रफ्तार से चल रही हवा - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Weather Update | Rain Forecast Continues Till 27 September वाराणसी में बारिश से कल 12वीं तक के स्कूल बंद:दिनभर 13MM रुक-रुककर हुई बरसात, 23 किमी की रफ्तार से चल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Weather Update | Rain Forecast Continues Till 27 September
वाराणसी में बारिश से कल 12वीं तक के स्कूल बंद:दिनभर 13MM रुक-रुककर हुई बरसात, 23 किमी की रफ्तार से चल रही हवा
- कॉपी लिंक
वाराणसी में बारिश के चलते शनिवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश और बादलों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जबकि वातावरण में नमी 97 प्रतिशत बनी रही। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। शहर में आज दिनभर में 13.3MM बारिश पूरे दिन रूकर-रूककर हुई।
बंगाल की खाड़ी के मौसम तंत्र का असर
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इसके चलते वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उन्होंने बताया कि 27 सितंबर तक वाराणसी में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।
वाराणसी में बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूल शनिवार को बंद
वाराणसी में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 26 सितंबर, शनिवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस वाराणसी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा। हालांकि विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्य करेंगे। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
गंगा का जलस्तर घटा, घाटों पर अभी कीचड़
लगातार बारिश के बावजूद वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले दिनों की तुलना में घट रहा है। जलस्तर कम होने के साथ ही कई घाटों पर बाढ़ का पानी पीछे हटने लगा है।
निचले हिस्सों में जमा सिल्ट हटाने का काम भी जारी है। हालांकि कई घाटों पर अभी भी कीचड़ और गाद जमा होने के कारण आवाजाही पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।
धान और खरीफ की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद
सितंबर के अंतिम सप्ताह में हो रही बारिश किसानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिन इलाकों में खेतों की नमी कम हो गई थी, वहां बारिश से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
खासकर धान, अरहर, सब्जियों और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से लाभ हो सकता है। बारिश से किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में भी कमी आने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Rain Alert: कानपुर में मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने व भारी बारिश की संभावना - kanpur weather alert storm lightning heavy rain warning issued for next 24 hours

पीडीए प्रयागराज : पीडीए ने घटाए फ्लैट्स के दाम तो लगी खदीदारों की कतार, आवासीय योजनाओं के लिए शुरू हुई बुकिंग

यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रक देखने का बढ़ता ही जा रहा क्रेज, जानें बारिश ने कहां लगाया ब्रेक


