होम›उत्तर प्रदेश›कानपुर मेट्रो ने पार किया डेढ़ करोड़ यात्रियों का आंकड़ा
उत्तर प्रदेश

कानपुर मेट्रो ने पार किया डेढ़ करोड़ यात्रियों का आंकड़ा

कानपुर मेट्रो ने पार किया डेढ़ करोड़ यात्रियों का आंकड़ा कानपुर मेट्रो में यात्री सेवाओं के संचालन से अब तक 1.50 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो का सफर बढ़ रहा है। नौबस्ता तक…

Hindustan के अनुसार10 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
कानपुर मेट्रो ने पार किया डेढ़ करोड़ यात्रियों का आंकड़ा

सौजन्य से:- Hindustan

कानपुर मेट्रो ने पार किया डेढ़ करोड़ यात्रियों का आंकड़ा

कानपुर मेट्रो में यात्री सेवाओं के संचालन से अब तक 1.50 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो का सफर बढ़ रहा है। नौबस्ता तक विस्तार और कॉरिडोर-2 से यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। प्रमुख क्षेत्रों का मेट्रो नेटवर्क से जुड़ना शहर में आवागमन को आसान बनाएगा।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो में यात्री सेवाओं के संचालन के बाद से अब तक 1.50 करोड़ यात्रियों ने सफर किया है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि यात्रियों के निरंतर विश्वास और समर्थन से मेट्रो का सफर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार और कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा। अभी आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक करीब 15.50 किलोमीटर लंबे मार्ग के 14 मेट्रो स्टेशनों पर सफर जारी है। आईआईटी से नौबस्ता की दूरी 40 मिनट में होगी पूरी : कानपुर सेंट्रल, बड़ा चौराहा, नयागंज और नवीन मार्केट जैसे प्रमुख क्षेत्रों के मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने के बाद शहर में आवागमन आसान हुआ है।

आईआईटी से कानपुर सेंट्रल की दूरी अब महज 27 मिनट में तय हो रही है, जबकि पहले इसमें सवा घंटे से अधिक समय लगता था। कॉरिडोर-1 के तीसरे चरण में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो विस्तार जल्द होने की संभावना है। इससे झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता समेत सात नए स्टेशन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। आईआईटी से नौबस्ता तक का सफर करीब 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। मेट्रो को शहर की नई लाइफलाइन के रूप में स्थापित करने के साथ मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें