होम›खेल›वाराणसी ने लखनऊ को पराजित किया
खेल

वाराणसी ने लखनऊ को पराजित किया

वाराणसी ने लखनऊ को पराजित किया कानपुर में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बास्केटबाल के अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए। आगरा ने देहरादून को हराया, और वाराणसी ने लखनऊ को पराजित किया। अंडर-14 में हैदर…

Hindustan के अनुसार11 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
वाराणसी ने लखनऊ को पराजित किया

सौजन्य से:- Hindustan

वाराणसी ने लखनऊ को पराजित किया

कानपुर में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बास्केटबाल के अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए। आगरा ने देहरादून को हराया, और वाराणसी ने लखनऊ को पराजित किया। अंडर-14 में हैदराबाद ने दिल्ली को 32-8 से हराया। इस मौके पर कई शिक्षाविद मौजूद थे।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बास्केटबाल बालक वर्ग की पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर-17 व अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए।प्रतियोगिता के अंडर-17 के पहले मुकाबले में आगरा ने देहरादून को 37-34 से हराया। दूसरे मुकाबले में वाराणसी ने लखनऊ को 35-31 के अंतर से हराया। तीसरे मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ को 38-36 से पराजित किया। चौथे मैच में वाराणसी ने बेंगलुरु पर 17-15 से जीत दर्ज की। अंडर-14 वर्ग के पहले मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 32-8 से हराया। पटना ने एर्नाकुलम को 31-5 से एकतरफा पराजित किया।

तीसरे मैच में चंडीगढ़ ने हैदराबाद को 47-33 से पराजित किया। चौथे मैच में मुंबई ने जयपुर को 17-14 से हराया। पांचवें मुकाबले में वाराणसी ने देहरादून को 23-20 से पराजित किया। छठवें मुकाबले में चेन्नई ने अहमदाबाद को 30-27 से पराजित किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल रवीश चंद्र पांडेय, वंदना सिंह राठौड़, विनीता तिवारी, प्रियंका तिवारी, विद्यावती, डॉ. रूपम मिश्रा, एसके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें