होमसेहतजिले में फैलीं संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग
सेहत

जिले में फैलीं संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग

जिले में फैलीं संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग जिले में फैली संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग जिले में फैली संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग जिले में फैली संक्रामक बीमारियों की लखनऊ स्वास्थ्य महक…

Hindustan के अनुसार26 अगस्त 2026 को 09:22 pm बजे
जिले में फैलीं संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग

सौजन्य से:- Hindustan

जिले में फैलीं संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग

जिले में फैली संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग जिले में फैली संक्रामक बीमारियों की लखनऊ में मॉनीटरिंग जिले में फैली संक्रामक बीमारियों की लखनऊ

स्वास्थ्य महकमे की आंकड़ेबाजी के चलते अब जिले में पूरी तरह से संक्रामक रोगों के साथ मच्छर जनित बीमारियां फैल चुकी हैं। मच्छर जनित बीमारियां फैलने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने जमीनी हकीकत से रूबरू होने के बजाए आंकड़ेबाजी शुरू कर दी। आंकड़ों में बीमारी पर काबू पाने की रिपोर्टिंग शुरू कर दी। इससे संक्रामक रोगों के साथ मच्छर जनित बीमारियां फैलने लगीं। इस ओर संज्ञान लेते हुए अब शासन ने संक्रामक रोगों की मॉनीटरिंग शुरू की है। स्वास्थ्य महकमे को अब रोजाना अपनी रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। उसमें स्पष्ट करना होगा कि किस गांव में किस बीमारी और उनको क्या इलाज दिया जा रहा है यह सब बताना होगा। रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संक्रामक रोगों की आशंका

जिले में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका पहले ही जताई जा रही थी। बरसाती मौसम शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोग लगातार सूचित कर रहे थे कि समय रहते गांवों में शिविर शुरू कर दिए जाएं, नहीं तो बरसात के बीच मौसम में नमी आते ही संक्रामक रोगों के साथ-साथ मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाएगा।

लापरवाही का नतीजा

इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमे ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। नतीजा यह निकला कि समय से पहले ही संक्रामक रोगों के साथ-साथ मच्छरजनित बीमारियां फैलने लगीं। सबसे पहले दहगवां ब्लॉक के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में डेंगू के चार मरीज सामने आए तब भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए। इसी लापरवाही की वजह से अब जिले की कई ब्लॉकों में बुखार के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा हालात जगत ब्लॉक में खराब हैं। जगत ब्लॉक के गांव बीबीपुर में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा गांव खुनक में भी बुखार के मरीज निकले हैं उनकी सैंपलिंग की गई है। इतने मरीज निकलने के बाद भी कागजी आंकड़ेबाजी की जा रही थी। इससे शासन ने सख्ती दिखाई है। अब रोजाना संक्रामक रोगों के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर से ही बीमारियों की मॉनीटरिंग की जाएगी। इस दौरान किसी की भी लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशल गुप्ता का कहना है कि संक्रामक रोगों की रिपोर्ट रोजाना के हिसाब से अपलोड की जा रही है。

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें