होमसेहतदूसरे जिलों में रह रहे प्रयागराज के आठ लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित
सेहत

दूसरे जिलों में रह रहे प्रयागराज के आठ लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित

दूसरे जिलों में रह रहे प्रयागराज के आठ लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच प्रयागराज के आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुछ मरीज मुंबई और अन्य जिलों में हैं। डीएम ने अधिकारियों को सतर्क रह…

Hindustan के अनुसार31 अगस्त 2026 को 03:31 pm बजे
दूसरे जिलों में रह रहे प्रयागराज के आठ लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित

सौजन्य से:- Hindustan

दूसरे जिलों में रह रहे प्रयागराज के आठ लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच प्रयागराज के आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुछ मरीज मुंबई और अन्य जिलों में हैं। डीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने और संक्रमण की निगरानी के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को संदिग्ध मामलों पर नज़र रखने एवं उपचार के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा गया है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच प्रयागराज के रहने वाले आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। राहत की बात यह है कि संक्रमित सभी मरीज फिलहाल प्रयागराज में नहीं हैं। इनमें से कई लोग मुंबई समेत दूसरे जिलों में नौकरी कर रहे हैं और वहीं जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए लोगों के परिजनों से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाए।

साथ ही परिवार के सदस्यों में किसी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच और आवश्यक चिकित्सकीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि संक्रमित मरीजों के प्रयागराज आने की स्थिति में विशेष निगरानी रखी जाए। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को भी संदिग्ध मामलों पर नजर रखने और लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में भी विशेष प्रबंध रखने के लिए कहा गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें