बैडमिंटन के डबल्स में गोरखपुर की आदित्या और मुरादाबाद की रिद्धिमा फाइनल में
बैडमिंटन के डबल्स में गोरखपुर की आदित्या और मुरादाबाद की रिद्धिमा फाइनल में -महिला एकल में दिव्यांशी गौतम और युगल में रिद्धि-श्रुति की जोड़ी भी खिताबी मुकाबले में पहुंची िि गोरखपुर, निज संवाददाता। स्व. प्रकाश नारायण श्री…

सौजन्य से:- Hindustan
बैडमिंटन के डबल्स में गोरखपुर की आदित्या और मुरादाबाद की रिद्धिमा फाइनल में
-महिला एकल में दिव्यांशी गौतम और युगल में रिद्धि-श्रुति की जोड़ी भी खिताबी मुकाबले में पहुंची िि
गोरखपुर, निज संवाददाता। स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव द्वितीय अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। महिला युगल वर्ग में गोरखपुर की आदित्या यादव और मुरादाबाद की रिद्धिमा सिंह की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
महिला एकल मुकाबले
महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में नोएडा की गरिमा सिंह ने आगरा की कुहू को 15-9, 8-15, 15-10 से हराया। गोरखपुर की आदित्या यादव ने वाराणसी की याना गुप्ता को 15-12, 15-9 से शिकस्त दी। आगरा की दिव्यांशी गौतम ने गाजियाबाद की रिया चौधरी को 15-5, 15-11 से और नोएडा की श्रुति चौहान ने मेरठ की रुद्राक्षी राणा को 15-11, 15-12 से हराया। सेमीफाइनल में दिव्यांशी ने श्रुति को 15-8, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला युगल मुकाबले
महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में आदित्या-रिद्धिमा की जोड़ी ने कानपुर की इशिका सिंह और समृद्धि सोनकर को 15-0, 15-3 से हराया। सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने गाजियाबाद की किरात चौधरी और आजमगढ़ की सौम्या सिंह को 15-7, 15-10 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज और नोएडा की श्रुति चौहान ने मेरठ की रुद्राक्षी राणा और नोएडा की स्नेहा मौर्या को 15-7, 15-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक एकल क्वार्टर फाइनल में नोएडा के अमन यादव ने आगरा के शुभम सोलंकी को 15-8, 15-4 और मुरादाबाद के देवांग तोमर ने नोएडा के एकलव्य खरवार को 15-7, 15-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता की सफलता
प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोरखपुर बैडमिंटन संघ के सचिव राजित श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवि दीक्षित, मैच कंट्रोलर मनीष कुमार, महेश सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, चंदन तिवारी, उत्सव शर्मा, अजीत सिंह और मोहसिन खान आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर तीन बजे लेविन्स एकेडमी में होगा। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेंद्र दुबे होंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


