लखनऊ को रौंद वाराणसी सेमीफाइनल में
लखनऊ को रौंद वाराणसी सेमीफाइनल में वाराणसी की टीमों ने 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 14 आयु वर्ग में वाराणसी ने लखनऊ को 14-0 से हराया और सेमीफाइनल में पहुँच गई। श्रम मंत्री…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ को रौंद वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसी की टीमों ने 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 14 आयु वर्ग में वाराणसी ने लखनऊ को 14-0 से हराया और सेमीफाइनल में पहुँच गई। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़ा रही है।
वाराणसी। बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में चल रही 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रविवार को भी वाराणसी की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में लखनऊ मंडल को 14- 0 गोल से पराजित किया। टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। नैंसी और वंशिका की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया। मैच के शुरुआत में ही वाराणसी मंडल ने 4-0 गोल की बढ़त बना ली। एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया। उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया। हॉफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में भी वाराणसी मंडल की टीम हावी रही। आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी, उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी। वाराणसी मंडल की तरफ से नैंसी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किये। इसी वर्ग में अलीगढ़ ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या ने कानपुर को 12-0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया। आयोजन सचिव डॉ. एके सिंह ने बताया कि बारिश के कारण शेष मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.
खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़ाएगी सरकार
वाराणसी। स्कूलीय हैंडबॉल में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने रविवार को श्रम मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों और अवसरों का दायरा बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश खेलों का पावर हाउस बनने की ओर अग्रसर है। आयोजक डॉ. एके सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अभय प्रजापति, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह, यूपी हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभव सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह सहित अनेक खेलप्रेमी और खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: गोरखपुर रूट पर एनआई कार्य से कानपुर होकर चलेंगी चार ट्रेनें

महिला ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 T-20 टीम का एलान, आगरा की सान्वी भाटिया बनीं कप्तान - uttar pradesh u19 womens t20 team announced for bcci trophy sanvi bhatiya will be captain

यश दयाल की वापसी, रिंकू सिंह भी उसी टीम में, नए नवेले खिलाड़ी को मिली कप्तानी, यूपी के रणजी स्क्वॉड का ऐलान


