होम›मनोरंजन›उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र से पहले बिजनौर की चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद केंद्रों पर कांटा मशीनें लगाना शुरू - ChiniMandi
मनोरंजन

उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र से पहले बिजनौर की चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद केंद्रों पर कांटा मशीनें लगाना शुरू - ChiniMandi

बिजनौर : आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की चीनी मिलों ने गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन मशीनें लगाने का काम शुरू कर दिया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, जिलेभर में यह कार्य तेजी स…

ChiniMandi के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 01:04 am बजे
उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र से पहले बिजनौर की चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद केंद्रों पर कांटा मशीनें लगाना शुरू - ChiniMandi

सौजन्य से:- ChiniMandi

बिजनौर : आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की चीनी मिलों ने गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन मशीनें लगाने का काम शुरू कर दिया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, जिलेभर में यह कार्य तेजी से चल रहा है और कई चीनी मिलों ने अपने निर्धारित गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन मशीनें स्थापित करना शुरू कर दिया है। बिलाई चीनी मिल, चांगीपुर चीनी मिल सहित अन्य मिलों में भी वजन मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी निर्धारित गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिजनौर जिले में कुल 10 चीनी मिलें हैं। इन मिलों से जुड़े करीब 744 गन्ना खरीद केंद्र हैं, जिनमें चीनी मिलों के गेट पर स्थित खरीद केंद्र भी शामिल हैं। पेराई सत्र शुरू होने से पहले इन केंद्रों पर वजन मशीनों की स्थापना का काम पूरा किया जा रहा है। जिले की कुछ चीनी मिलों में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पेराई शुरू होने की संभावना है। पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को चारे की कमी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।किसान संगठनों ने चीनी मिलों से 15 अक्टूबर तक पेराई शुरू करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि, समय पर पेराई शुरू होने से किसानों को असुविधा से बचाया जा सकेगा और खेतों से आने वाले गन्ने के उचित प्रबंधन की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जा सकेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें