होम›खेल›बास्केटबाल में वाराणसी ने बेंगलुरू को हराया
खेल

बास्केटबाल में वाराणसी ने बेंगलुरू को हराया

बास्केटबाल में वाराणसी ने बेंगलुरू को हराया कानपुर में 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद के तीसरे दिन अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबाल मुकाबले हुए। चंडीगढ़ और भोपाल ने दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया, कई…

Hindustan के अनुसार12 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
बास्केटबाल में वाराणसी ने बेंगलुरू को हराया

सौजन्य से:- Hindustan

बास्केटबाल में वाराणसी ने बेंगलुरू को हराया

कानपुर में 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद के तीसरे दिन अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबाल मुकाबले हुए। चंडीगढ़ और भोपाल ने दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया, कई मुकाबले जीते। अंडर-14 में चंडीगढ़ ने हैदराबाद को पराजित किया, जबकि अंडर-17 में चंडीगढ़ ने कोलकाता को हराया।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता केवी आईआईटी में चल रही 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद के तीसरे दिन शनिवार को अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबाल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में चंडीगढ़ व भोपाल ने दो-दो मुकाबले जीते। अंडर-14 में चंडीगढ़ ने हैदराबाद को 47-33 से, भोपाल ने देहरादून को 30-0 से, चेन्नई ने जम्मू को 25-19 से और वाराणसी ने बेंगलुरू को 17-15 से पराजित किया। दिल्ली ने एर्नाकुलम को 34-8 से और गुरुग्राम ने आगरा को 42-28 से हराया। चंडीगढ़ ने दिल्ली और जयपुर ने आगरा को भी हराया। अंडर-14 में जम्मू ने रांची को 19-13 से, बेंगलुरू ने जबलपुर को 21-20 से और भोपाल ने वाराणसी को 25-22 से हराया।

अंडर-17 वर्ग में चंडीगढ़ ने कोलकाता को 59-24 से, मुंबई ने लखनऊ को कड़े मुकाबले में 38-36 से, जबलपुर ने अहमदाबाद को 39-16 से और भोपाल ने एर्नाकुलम को 35-31 से पराजित किया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें