यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार कीर्ति चक्र, शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार मरणोपरांत सम्मानित
यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार कीर्ति चक्र, शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार मरणोपरांत सम्मानित यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी पुलिसकर्मी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ के शहीद इंस्पेक्ट…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार कीर्ति चक्र, शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार मरणोपरांत सम्मानित
यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी पुलिसकर्मी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को यह सम्मान मरणोपरांत मिला। वह मेरठ में कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे।
UP News: यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी पुलिसकर्मी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। यूपी एसटीएफ में तैनात रहे शहीद निरीक्षक सुनील सिंह को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा। इंस्पेक्टर सुनील सिंह मेरठ में कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके इस सम्मान को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सुनील कुमार का मरणोपरांत कीर्ति चक्र से अलंकरण उनके अदम्य साहस, अप्रतिम पराक्रम और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का सम्मान है।
दरअसल, 2023 में अनिल दुजाना के एनकाउंटर में भी इंस्पेक्टर सुनील शामिल रहे थे और उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया है। एसटीएफ मेरठ यूनिट एएसपी ब्रजेश सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को इस बार गैलेंट्री अवार्ड दिया गया है। एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आसिफ टिड्डा और उसके साथी दीनू को इसी टीम ने मुरादाबाद में पिछले साल ढेर किया था। स्वतंत्रता दिवस पर सरकार द्वारा यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट एएसपी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को वीरता पदक दिया गया है।
बृजेश सिंह को दूसरी बार वीरता पदक
एएसपी बृजेश सिंह को दूसरी बार वीरता पदक दिया जा रहा है। एएसपी ब्रिजेश सिंह और उनकी टीम ने 10 नवंबर 2025 को मुरादाबाद के भोजपुर में एक लाख के इनामी आसिफ टिड्डा 50 हजार के इनामी साथी दीनू को घेर लिया था। आमने-सामने की गोलीबारी में दोनों को एसटीएफ टीम ने ढेर कर दिया था। इसी मुठभेड़ में एएसपी बृजेश सिंह, उनकी टीम के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल संजय सिंह को वीरता पदक दिया गया है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने ही चार जून 2023 को मेरठ के जानी में ही कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को घेर लिया था। यहां भी मुठभेड़ में अनिल दुजाना को मार गिराया था। अनिल दुजाना यूपी का दुर्दांत अपराधी था और उसके खिलाफ 66 मुकदमें दर्ज थे। इसी मुठभेड़ में शहीद निरीक्षक सुनील कुमार(मरणोपरांत) और हेड कांस्टेबल दीपक को वीरता पदक से सम्मानित किया है।
मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित हुए सुनील कुमार
शामली के झिंझाना में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी प्रशस्ति में उनके अदम्य साहस,कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख किया गया है। 20 जनवरी 2025 की रात इंस्पेक्टर सुनील के नेतृत्व में टीम ने बिडौली-चौसाना मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी की। मुठभेड़ में अरशद समेत चार बदमाश मारे गए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को तीन गोलियां लगीं। पिछले साल 22 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'सपा नेताओं को क्या बोलना है क्या नहीं, हम पर्चे छपवा कर देंगे', यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कर ली तैयारी

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News

CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस


