होमक्राइमलखनऊ में ब्लूटूथ से नकल का खेल; STF ने परीक्षा केंद्र से पकड़ा अभ्यर्थी, 10 लाख में हुआ था सौदा
क्राइम

लखनऊ में ब्लूटूथ से नकल का खेल; STF ने परीक्षा केंद्र से पकड़ा अभ्यर्थी, 10 लाख में हुआ था सौदा

लखनऊ में ब्लूटूथ से नकल का खेल; STF ने परीक्षा केंद्र से पकड़ा अभ्यर्थी, 10 लाख में हुआ था सौदा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा में पकड़ा गया By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

ETV Bharat के अनुसार23 अगस्त 2026 को 02:56 pm बजे
लखनऊ में ब्लूटूथ से नकल का खेल; STF ने परीक्षा केंद्र से पकड़ा अभ्यर्थी, 10 लाख में हुआ था सौदा

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में ब्लूटूथ से नकल का खेल; STF ने परीक्षा केंद्र से पकड़ा अभ्यर्थी, 10 लाख में हुआ था सौदा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा में पकड़ा गया

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 23, 2026 at 8:17 PM IST

लखनऊ: लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा के दौरान नकल माफिया का एक और हाईटेक नेटवर्क सामने आया है. रविवार को एसटीएफ ने राजधानी के एक परीक्षा केंद्र से ऐसे अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया, जो ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल कर रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरे खेल के लिए अभ्यर्थी ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये का सौदा किया था.

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान प्रयागराज निवासी बृजेश कुमार यादव के रूप में हुई है. उसके पास से एक अत्याधुनिक ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र बरामद किया गया.

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ दीपक कुमार के अनुसार, परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एसटीएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही थीं. इसी दौरान सूचना मिली कि दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, सेक्टर-सी, महानगर स्थित परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने का प्रयास करेगा. सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी बृजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. पूछताछ में परीक्षा में नकल कराने के लिए 10 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है. मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमों को पहले से सक्रिय किया गया था. इसी दौरान खुफिया जानकारी मिली कि लखनऊ के महानगर क्षेत्र स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने वाला है. सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस और परीक्षा केंद्र प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की और अभ्यर्थी को रंगे हाथों पकड़ लिया.

छिपाकर लाया था डिवाइस

पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया. एसटीएफ के अनुसार, अभ्यर्थी ने बताया कि प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति ने उसे ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराई थी. डिवाइस को छिपाने के लिए विशेष जेब वाली बनियान दी गई थी, ताकि किसी को शक न हो. परीक्षा के दौरान बाहर बैठे लोग ब्लूटूथ के जरिए प्रश्नों के उत्तर बताने वाले थे.

10 लाख में तय हुआ था सौदा

जांच में यह भी सामने आया कि इस कथित नकल नेटवर्क के लिए अभ्यर्थी ने लगभग 10 लाख रुपये देने की बात स्वीकार की है. एसटीएफ को आशंका है कि यह गिरोह केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सक्रिय हो सकता है. इसी कड़ी में अब उन लोगों की तलाश तेज कर दी गई है, जो अभ्यर्थियों को तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराकर परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाने का प्रयास करते हैं.

दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तार अभ्यर्थी के खिलाफ महानगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच स्थानीय पुलिस और एसटीएफ द्वारा की जा रही गया.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें