'उत्तर प्रदेश पुलिस है नाम हमारा': गोरखपुर में बच्ची ने SSP को सुनाई कविता, ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया गया - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur SSP Honors Sandeepta Rai For Heartfelt Poem On UP Police 'उत्तर प्रदेश पुलिस है नाम हमारा':गोरखपुर में बच्ची ने SSP को सुनाई कविता, ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया ग…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur SSP Honors Sandeepta Rai For Heartfelt Poem On UP Police
'उत्तर प्रदेश पुलिस है नाम हमारा':गोरखपुर में बच्ची ने SSP को सुनाई कविता, ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया गया
- कॉपी लिंक
गोरखपुर की रहने वाली संदीप्ता राय ने उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यों और समर्पण से प्रेरित होकर एक भावुक कविता लिखी। जिसका शीर्षक है "उत्तर प्रदेश पुलिस है नाम हमारा'। उन्होंने अपनी कविता के जरिए पुलिस के प्रति सम्मान और आभार जताया है।
लिखा है कि कैसे पुलिसकर्मी अपनी परवाह किए बिना हर समय जनता की रक्षा करते हैं। गुरुवार को SSP डॉ. कौस्तुभ ने उन्हें ऑफिस बुलाकर मुलाकात की। कविता सुनकर बच्ची के टैलेंट को सराहा। साथ ही बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कविता में की पुलिस के काम की तारीफ
संदीप्ता ने कविता में पुलिस की हर मोर्चे पर सराहना की है। उन्होंने लिखा कि पुलिस रात-दिन अपराध रोकने के लिए काम करती है। किसी भी तरह की परेशानी या बुरी स्थिति में पुलिसकर्मी तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं।
जरूरत पड़ने पर जरूरतमंदों की सहायता भी करते हैं। पुलिस हर मुश्किल घड़ी में मुस्तैदी से अपनी सेवा देती है। त्योहार पर घर न जाकर लोगों की सुरक्षा में ड्यूटी में लगे रहते हैं।
मासूम बच्ची के इस प्यार और विश्वास को देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ बहुत खुश हुए। उन्होंने बच्ची को एसएसपी ऑफिस बुलाकर मुलाकात की और कविता सुना। संदिप्ता राय की जमकर तारीफ की। एसएसपी ने उसका हौसला बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अधिकारी और कर्मचारी भी रहे मौजूद
इस खास मौके पर पुलिस महकमे के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने बच्ची की सोच और उसकी सुंदर कविता की खूब प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों का यह भरोसा ही पुलिस को और बेहतर काम करने की ताकत देता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News

CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath


