मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संतकबीरनगर आएंगे: 201 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास - Sant Kabir Nagar News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sant kabir nagar - Yogi Adityanath Sant Kabir Nagar Visit | Inauguration Development Projects मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संतकबीरनगर आएंगे:201 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sant kabir nagar
- Yogi Adityanath Sant Kabir Nagar Visit | Inauguration Development Projects
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संतकबीरनगर आएंगे:201 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी मंगलवार को संतकबीरनगर के दौरे पर पहुंचेंगे। वह जिले में 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री करीब 684 करोड़ रुपये की लागत वाली 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह कांशीराम स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और डीआईजी संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और जनता में काफी उत्साह है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समय पर तैयारी पूरी कर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: प्रॉपर्टी डीलर से 16.62 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज - Varanasi News

'AIMIM के बिना योगी को हराना मुश्किल', ओवैसी की पार्टी के नेता का सपा-कांग्रेस पर हमला

उत्तर प्रदेश में कांवरियों और ट्रक ड्राइवर के बीच हिंसा की जांच: परिवार का आरोप और पुलिस के दावे


