'परिवार के सभी लोग सांसद'; बयान पर भड़के सीएम योगी, कहा- इसीलिए तो SP होगी साफ
सीएम योगी ने क्या कहा? सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'पीएम पोषण योजना' के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान के लिए लखनऊ में आयोजित समारोह में विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों के लिए प्रत…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'पीएम पोषण योजना' के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान के लिए लखनऊ में आयोजित समारोह में विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने प्रदेश के 3.54 लाख रसोइयों के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया। साथ ही, रसोइयों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूपी सरकार के बीच 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। सीएम योगी ने रसोइयों को इस सुविधा का लाभ देते हुए इस रक्षाबंधन का उपहार करार दिया।कार्यक्रम में सीएम योगी ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की एजेंडे में गरीब कोई मुद्दा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया बबुआ का बयान पढ़ा होगा। उन्होंने कहा है कि हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा सपा बनी हुई है। हमने कहा है कि जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी।
गरीबों के शोषण का आरोप
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग गरीबों का शोषण करते हैं। केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं। अपने शासन में प्रदेश को गुंडाराज प्रदेश बना दिया था। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे। बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। कोई सुरक्षित नहीं था। रोज दंगा-फसाद होते थे। त्योहारों के पहले लोगों की खुशी छीन ली जाती थी। विकास के कार्य नहीं हो रहे थे। विकास इस कारण नहीं हो रहे थे, क्योंकि प्रदेश के पास कुछ था ही नहीं। सीएम योगी ने कहा कि आज आप देखते होंगे, कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, किसी बहन को छेड़ेगा तो मानकर चलिए कि यमराज के घर जाने का उसका रास्ता तय हो गया है।सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों से अब कोई छेड़खानी नहीं कर सकता है। आधी आबादी को सुरक्षा की गारंटी मिली है। दंगा मुक्त और कर्फ्यू मुक्त प्रदेश में विकास हो रहा है। अब स्कूल अच्छे दिखाई दे रहे हैं। वे लोग कर नहीं पाए थे, लेकिन आज जब काम हो रहा है तो बात जरूर करते हैं।
बच्चों के समेकित विकास का जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि जब मैं आज यहां आ रहा था तो प्रदर्शनी लगी हुई थी। छोटे-छोटे आंगनबाड़ी बाल वाटिका में भी पढ़ने वाले बच्चे के अक्षर ज्ञान को देखा है। वे वाक्य विन्यास को समझ रहे हैं। यह निपुण भारत अभियान की सफलता को बताता है। अब यह केवल तीसरी क्लास तक नहीं, बल्कि पांचवी क्लास तक सीधे आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बच्चों की यूनिफॉर्म पहले कैसी लगती थी? बहुत खराब होती थी।सीएम योगी ने कहा कि अब दो यूनिफॉर्म हर बच्चे को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्हें बैग दिया जा रहा। है बॉक्स दिया जा रहा है। जूते-मोजे बच्चों को उपलब्ध करवाए गए हैं। बच्चों को स्वेटर भी दिया जा रहा है। इससे हर मौसम में बच्चों के स्कूल आने में होने वाली परेशानी का निराकरण किया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: छुट्टी के दिन प्राइमरी स्कूल में घुसकर बनाया मलबे का वीडियो, बीईओ ने दर्ज कराई एफआईआर

प्रयागराज के 3 VIP पहनेंगे बुलेटप्रूफ जैकेट: विधायक पूजा पाल, पूर्व DGP प्रशांत कुमार, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का नाम शामिल - Prayagraj (Allahabad) News

मेरठ में पुलिस पिटाई का मामला: सपा विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग


