पाप कोई करता, सुनते थे आप, सीएम योगी ने राशन दुकानदारों को दी सौगात, कमीशन बढ़ा
पाप कोई करता, सुनते थे आप, सीएम योगी ने राशन दुकानदारों को दी सौगात, कमीशन बढ़ा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के हजारों राशन दुकानदारों को सौगात देते हुए उनका कमीशन 90 रुपए से 125 रुपए प्रति कुंतल कर दिय…

सौजन्य से:- Hindustan
पाप कोई करता, सुनते थे आप, सीएम योगी ने राशन दुकानदारों को दी सौगात, कमीशन बढ़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के हजारों राशन दुकानदारों को सौगात देते हुए उनका कमीशन 90 रुपए से 125 रुपए प्रति कुंतल कर दिया। इस दौरान दुकानदारों को संबोधित करते हुए सपा पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के हजारों राशन दुकानदारों को बड़ी सौगात दी। कोटेदारों का कमीशन प्रति कुंतल 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपया कर दिया गया है। इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया। इस दौरान कोटेदारों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले लोग आपको शक की निगाह से देखते थे। आपका सम्मान नही होता था। कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी। आपकी गलती नही थी, पाप कोई करता था, भुक्तभोगी आप होते थे।
सीएम योगी ने कहा कि उस समय की सत्ता में जो आसीन थे, उनकी नीयत में खोट थी। उनके भ्रष्ट आचरण की आग से आप चाहकर भी नही बच सकते थे। पूरी यूपी में यही हाल था। यूपी का नौजवान, व्यापारी, बेटियां या नागरिक यूपी से बाहर जाता था तो उसे शक की निगाह से देखा जाता था। राशन शासन नही भेज रहा था तो आपकी गलती नही थी, लेकिन गाली आप खाते थे। लूट उनकी होती थी। खामियाजा आपको भुगतना पड़ता था। आपके सामने पहचान का संकट था।
शिक्षा का भी यही हाल था
सीएम योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में भी यही हाल था। वो अब कह रहे हैं कि स्कूलों का वीडियो बनाएंगे। जरूर बनाइये। हमने तो ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से स्कूल के अच्छे फ्लोरिंग बनाने का काम किया है। बालक-बालिकाओं के लिए टॉयलेट बनवाये गए हैं। फर्नीचर दिए गए। एक करोड़ 60 लाख बच्चों को स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, स्वेटर सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।
2017 के पहले स्कूलों का न भवन था और न शिक्षक थे। हाल यह था कि शिक्षक थे तो छात्र नही थे। आधे बच्चे सत्र पूरा होने के पहले ही स्कूल छोड़ जाते थे, क्योंकि पेयजल व्यवस्था नही थी। आज जो परिवर्तन हुआ है, ये दिखता है। इस परिवर्तन को भी नकारात्मकता में बदलने की कोशिश हो रही है।
दुकान के साथ ही गोदाम भी होगा
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश का परसेप्शन ठीक हो, उचित मूल्य विक्रेताओं के बारे में लोगों की धारणाएं ठीक हों, इसी के लिए 2017 में हमने ई-पॉज़ मशीन लगाने का कार्य किया। अब एफसीआई के गोदाम से सीधे कोटे की दुकान पर राशन पहुंचाने का कार्य शुरू किया। कोई मीडियेटर नहीं अब नहीं है। परिणाम इसी से आते हैं। उस समय केवल 70 पैसा मिलता था। ट्रांसपेरेंसी लाई गई आपका सम्मान बढ़ा। कहा कि अब प्रधानमंत्री के निर्देश से अब आपके दुकान को अन्नपूर्णा भवन के रूप में निर्मित किया जा रहा है। अब दुकान भी होगी और साथ ही वेयरहाउस (गोदाम) भी होगा।
सपाइयों के कारण गरीब भूख से मरता था
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले भूख से मौत होती थी। गरीब का राशन कार्ड कोई न कोई सपाई अपने घर मे रख लेता था और गरीब भूख से मरता था, आज ऐसी स्थिति नही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से प्रदेश में 15 करोड़ लोग फ्री में राशन प्राप्त कर रहे हैं। निराश्रित, दिव्यांगजन को उनके घर तक राशन पहुंचाया जा रहा है। 2 करोड़ परिवार को रसोई गैस फ्री कनेक्शन दिलाये गए हैं। एक करोड़ 53 लाख को फ्री में बिजली कनेक्शन दिए गए। राज्य कैसे आगे बढ़ता है, आज उसके परिणाम हमारे सामने हैं।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में रेप का आरोपी निकला सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष! पत्रकार बनकर झाड़ता था रौब, FB से खुले राज

योगी बोले- कोटेदार का नाम सुनते ही चिढ़ होती थी: कमीशन 125 रुपए प्रति कुंतल किया, बोले- 25 रुपए और बढ़ाएंगे - Uttar Pradesh News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने का आरोप, यूपी पुलिस की महिला SI सस्पेंड


