होमक्राइमलखनऊ में रेप का आरोपी निकला सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष! पत्रकार बनकर झाड़ता था रौब, FB से खुले राज
क्राइम

लखनऊ में रेप का आरोपी निकला सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष! पत्रकार बनकर झाड़ता था रौब, FB से खुले राज

इस पूरे मामले की शुरुआत सीतापुर की कोतवाली में दर्ज हुए एक मुकदमे से हुई। पीड़िता ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। चूंकि वारदात लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में हुई थी, इसलिए विवेचना लखनऊ कम…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार17 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
लखनऊ में रेप का आरोपी निकला सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष! पत्रकार बनकर झाड़ता था रौब, FB से खुले राज

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

इस पूरे मामले की शुरुआत सीतापुर की कोतवाली में दर्ज हुए एक मुकदमे से हुई। पीड़िता ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। चूंकि वारदात लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में हुई थी, इसलिए विवेचना लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को ट्रांसफर की गई। लखनऊ पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों व बयानों की कड़ियां जोड़ते हुए जब जांच आगे बढ़ाई तो रंजीत सिंह राठौर का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर पुख्ता हुआ। इसके बाद उसे बीते रविवार को मड़ियांव पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

बड़े नेताओं संग फोटो से जमाता था धाक

गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला गया तो उसकी दोहरी जिंदगी का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया। फेसबुक प्रोफाइल पर उसने खुद को 'वरिष्ठ पत्रकार' और 'सुभासपा का प्रदेश उपाध्यक्ष' बताया है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ मंच साझा करती तस्वीरों को प्रोफाइल पर चस्पा कर वह अफसरों और आम जनता पर धौंस जमाता था। उसने STF चीफ समेत कई बड़े पुलिस अफसरों के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि इस बहाने वह वसूली का काला साम्राज्य चला रहा था।

कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात आई सामने

बताया जाता है कि पीड़िता ने रंजीत सिंह राठौर को मोहल्ले का सभासद बताते हुए उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का भी आरोप लगाया था। नाबालिग की मां ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, ब्लैकमेलिंग के नेटवर्क और वसूली से जुड़े अन्य मामलों की भी गहराई से पड़ताल कर रही है।

क्या बोले एसीपी अलीगंज?

इस मामले पर ACP अलीगंज का कहना है कि आरोपी रंजीत सिंह राठौर खुद को पत्रकार बताकर अधिकारियों से मिलता था। उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवा लेता था। उन तस्वीरों के सहारे लोगों के बीच रौब झाड़ने के लिए वह उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। रंजीत की फेसबुक प्रोफाइल पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा लिखा हुआ है, इसका अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आया है। इस प्वाइंट पर भी पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें