यूपी चुनाव से पहले लगेगा बड़ा झटका!: रालोद में बड़ी टूट की आहट, इस बात से नाराज बड़े नेता छोड़ सकते हैं साथ
{"_id":"6a8d23fd10430f1e05002c14","slug":"signs-of-a-major-split-in-rld-ahead-of-jayant-chaudhary-s-public-meeting-in-saharanpur-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव से पहले लगेगा…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a8d23fd10430f1e05002c14","slug":"signs-of-a-major-split-in-rld-ahead-of-jayant-chaudhary-s-public-meeting-in-saharanpur-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव से पहले लगेगा बड़ा झटका!: रालोद में बड़ी टूट की आहट, इस बात से नाराज बड़े नेता छोड़ सकते हैं साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव से पहले लगेगा बड़ा झटका!: रालोद में बड़ी टूट की आहट, इस बात से नाराज बड़े नेता छोड़ सकते हैं साथ
Tue, 25 Aug 2026 11:09 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:09 AM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका लग सकता है। सहारनपुर जिले में कई बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। जानकारी मिली है कि लगातार उपेक्षा से नाराज कुछ नेता दूसरे दल के साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सहारनपुर जिले की राजनीति में दल बदल की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। तीन सितंबर को रालोद मुखिया जयंत चौधरी रामपुर मनिहारान में जनसभा करेंगे। इससे पहले रालोद में बड़ी टूट की आहट सुनाई देने लगी है।
पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी जल्द ही किसी दूसरे राजनीतिक दल का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में लगातार उपेक्षा और सम्मान न मिलने से पदाधिकारी नाराज चल रहे हैं। रालोद के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है।
राजनीतिक दिग्गजों की मानें तो इन पदाधिकारी को पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों में भी महत्व नहीं मिल रहा है। पदाधिकारी दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं। हालांकि अभी तक उनके संभावित नए दल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

राजनीतिक गलियारों में लगातार जारी हैं अटकलें
समर्थकों का कहना है कि चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और कई नेता अपनी भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं को देखते हुए नए विकल्प तलाश रहे हैं। उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाओं पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अटकलें लगातार जारी हैं।

जिले में हाल के दिनों में दल बदल की राजनीति भी चर्चा में रही है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व मंत्री शायान मसूद ने भी सपा का दामन थामा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। बता दें, कि तीन सितंबर को रालोद मुखिया जयंत चौधरी की रामपुर मनिहारान में जनसभा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
रालोद के गिर चुके हैं कई विकेट
रालोद में पिछले कुछ माह से एक के बाद एक बड़े पदाधिकारी पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। प्रदेश स्तर पर प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी डॉ. रामाशीष राय ने भी कुछ समय पहले ही इस्तीफा दिया है। इसके अलावा अन्य जिलों के कई बड़े पदाधिकारी भी छोड़कर जा चुके हैं।

सहारनपुर की बात करें तो यहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कुछ माह पहले रालोद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आसपा का दामन थाम लिया था, तभी से वह आसपा में पूरी तरह सक्रिय है। जिले में यह दूसरा बड़ा झटका हो सकता है।
ऐतिहासिक होगी रालोद की स्वाभिमान रैली : चंदन
सहारनपुर सर्किट हाउस सभागार में रालोद की बैठक में आगामी तीन सितंबर को होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। सांसद एवं रालोद महासचिव चंदन चौहान ने कहा कि रामपुर मनिहारान के गोचर महाविद्यालय में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी।

केंद्र में मंत्री बनने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का सहारनपुर में यह पहला कार्यक्रम होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहजमां खान और संचालन प्रदेश सचिव चौधरी धीर सिंह ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, चौधरी अय्यूब हसन, भूषण चौहान, रमेश चौहान, महावीर सैनी, शिवकुमार गुर्जर, शमीम अहमद, फैसल त्यागी मौजूद रहे।
वहीं रामपुर मनिहारान में रालोद की रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने गोचर कृषि इंटर कॉलेज में पहुंचकर संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की रूपरेखा तय की।
कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमित चौधरी आदि पदाधिकारियों ने स्वाभिमान सभा को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बारिश के चलते फैसला

UP: एक-दूसरे को उलझाने में लगे एनडीए और इंडिया गठबंधन के छोटे-बड़े दल, यूपी में सीट बंटवारे को लेकर विवाद कम नहीं

CEC Gyanesh Kumar praises aware voters of Lucknow, Uttar Pradesh