होमक्राइमकानपुर: 6 साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए बदला था हुलिया
क्राइम

कानपुर: 6 साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए बदला था हुलिया

कानपुर: 6 साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए बदला था हुलिया 2020 में शराब पार्टी के दौरान हत्या का आरोप, पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 12, 2026…

ETV Bharat के अनुसार12 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
कानपुर: 6 साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए बदला था हुलिया

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर: 6 साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए बदला था हुलिया

2020 में शराब पार्टी के दौरान हत्या का आरोप, पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 12, 2026 at 1:43 PM IST

कानपुर: चर्चित सौरभ दीक्षित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. वारदात के बाद से करीब छह साल से फरार चल रहे आरोपी अजय मिश्रा को हनुमंत विहार पुलिस ने महादेवन मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से बचने के लिए आरोपी नाम बदलकर रह रहा था, साथ ही उसने दाढ़ी-मूंछ और बाल बढ़ाकर अपना हुलिया भी बदल लिया था. मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, नवंबर 2020 में हनुमंत विहार क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान पैग को लेकर हुए विवाद में सौरभ दीक्षित के साथ मारपीट की गई थी. आरोप है कि इलू, उसके भाई अजय मिश्रा समेत अन्य लोगों ने सौरभ को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था. गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद नौबस्ता पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

हालांकि, आरोपी अजय मिश्रा पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार हो गया था, तभी से लगातार ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था. पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी पहचान छिपाने का भी पूरा प्रयास किया. उसने दाढ़ी-मूंछ और बाल बढ़ा लिए थे. न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के रामरतन नगर में किराए पर कमरा लेते समय उसने अपना वास्तविक नाम बताने के बजाय वीर चक्रधारी उर्फ छोटू नाम बताया था.

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार को महादेवन मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उज्बेकिस्तान की महिला लोला गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस की कार्रवाई

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें