सीएम योगी आज ग्रेटर नोएडा दौरे पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; ट्रैफिक डायवर्जन लागू - cm yogi adityanaths greater noida visit security tightened
सीएम योगी आज ग्रेटर नोएडा दौरे पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; ट्रैफिक डायवर्जन लागू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट दौरे के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। ...और…

सौजन्य से:- Jagran
सीएम योगी आज ग्रेटर नोएडा दौरे पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; ट्रैफिक डायवर्जन लागू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट दौरे के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज।
- चार कंपनी पीएसी, 600 पुलिसकर्मी, वरिष्ठ अधिकारी तैनात।
- एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात डायवर्जन लागू होगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।
सीएम की सुरक्षा को लेकर चार कंपनी पीएसी के साथ करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही एसपी रैंक के तीन अधिकारियों और 15 राजपत्रित अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिसकर्मियों की तैनाती एक्सपो मार्ट परिसर के साथ ही आसपास के प्रमुख मार्गों, प्रवेश और निकास प्वाइंट पर रहेगी।
एक्सपो मार्ट के आसपास के मार्गों पर जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है।
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
गलगोटिया कट से IFS विला जाने वाले वाहन: गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होकर आइएफएस विला की ओर जाने वाले वाहनों को एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बड़ा गोलचक्कर और शारदा गोलचक्कर से होते हुए एलजी गोलचक्कर के रास्ते जगतफार्म की ओर जा सकेंगे।
एक्सपो मार्ट आने वाले आगंतुक: कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से 'नासा यू-टर्न' लेकर सीधे एक्सपो मार्ट परिसर में बनी पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।
🚨यातायात एडवाइजरी 🚨
— Noida Traffic Police (@Noidatraffic) August 10, 2026
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001 pic.twitter.com/fIVbTluz4G
यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 11 से 15 अगस्त तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, स्वतंत्रता दिवस और एक्सपो के चलते रोक
यह भी पढ़ें- नोएडा में डीएससी मार्ग पर अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, अथॉरिटी 25.53 करोड़ से बनाएगी मॉडल रोड
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

प्रयागराज में प्रोफेसर पर B-Tech छात्रा से रेप की FIR: पीड़ित बोली- कमरे में बुलाकर कपडे फाड़े, धमकाया- करियर बर्बाद कर दूंगा - Prayagraj (Allahabad) News

कानपुर: 6 साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पहचान छिपाने के लिए बदला था हुलिया


