कैराना की पलंगतोड़ मिठाई का स्वाद लेंगे जापानी मेहमान: मुख्यमंत्री योगी के आमंत्रण पर लखनऊ में होगा प्रदर्शन - Shamli News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shamli - Yogi Adityanath Invites Japanese Delegation To Lucknow | Kairana Sweets कैराना की पलंगतोड़ मिठाई का स्वाद लेंगे जापानी मेहमान:मुख्यमंत्री योगी के आमंत्रण पर लखनऊ में होगा प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shamli
- Yogi Adityanath Invites Japanese Delegation To Lucknow | Kairana Sweets
कैराना की पलंगतोड़ मिठाई का स्वाद लेंगे जापानी मेहमान:मुख्यमंत्री योगी के आमंत्रण पर लखनऊ में होगा प्रदर्शन
- कॉपी लिंक
शामली के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर जापान का 240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगा। इस दौरान जापानी मेहमान कैराना की मशहूर ‘पलंगतोड़’ मिठाई का स्वाद चखेंगे। प्रतिनिधिमंडल के स्वागत और सम्मान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पश्चिमी यूपी के उत्पादों की होगी प्रदर्शनी
जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रतिका गुप्ता ने बताया कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जापानी प्रतिनिधिमंडल के सामने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध मिठाइयों और खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शनी में शामली की ‘पलंगतोड़’ मिठाई के अलावा मेरठ की नानखटाई और रेवड़ी, मुजफ्फरनगर का गुड़, बागपत का घेवर और सहारनपुर का शहद शामिल होगा। इन उत्पादों के सैंपल बुधवार को भेजे गए थे। इसके बाद संबंधित मिठाइयां और अन्य खाद्य उत्पाद भी लखनऊ भेजे गए हैं।
दिल्ली से कई शहरों का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल
जापानी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुका है। मेहमानों के स्वागत, सम्मान और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से ग्रेटर नोएडा, आगरा, लखनऊ और वाराणसी का दौरा करेगा। इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
औद्योगिक निवेश की संभावनाएं तलाशना मुख्य उद्देश्य
जापानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं का पता लगाना है। प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं, स्थानीय उत्पादों और निवेश के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया जाएगा।
नोएडा की प्रदर्शनी में भी छा चुकी है ‘पलंगतोड़’
कैराना की ‘पलंगतोड़’ मिठाई इससे पहले नोएडा में आयोजित औद्योगिक प्रदर्शनी में भी अपनी पहचान बना चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पारंपरिक मिठाई की प्रशंसा कर चुके हैं।
अब जापानी मेहमानों के सामने कैराना की इस खास मिठाई का स्वाद और उसकी विशेषता पेश किए जाने से स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि ‘पलंगतोड़’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी आदित्यनाथ और पंडित राजकुमार शर्मा के बीच आध्यात्म पर हुई गंभीर चर्चा - Tonk News

UP Election 2027: चेहरा योगी का... रणनीति तावड़े की... जीत वाला फार्मूला बिहार का... तो ऐसे यूपी चुनाव 2027 में BJP लगाएगी हैट्रिक!

उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों के आवंटन के लिए जिला स्तर पर 20 अगस्त से शुरू होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया


