संजय निषाद ने भाजपा से मांगी हारी सीटें, यूपी चुनाव में बड़ा दांव खेलने की तैयारी; क्या है गणित?
संजय निषाद ने भाजपा से मांगी हारी सीटें, यूपी चुनाव में बड़ा दांव खेलने की तैयारी; क्या है गणित? संजय निषाद ने यूपी चुनाव में उन सीटों पर अपना दावा पेश करना शुरू कर दिया है जो भाजपा कम अंतर से हार गई थी। इसके पहले उनका अ…

सौजन्य से:- Hindustan
संजय निषाद ने भाजपा से मांगी हारी सीटें, यूपी चुनाव में बड़ा दांव खेलने की तैयारी; क्या है गणित?
संजय निषाद ने यूपी चुनाव में उन सीटों पर अपना दावा पेश करना शुरू कर दिया है जो भाजपा कम अंतर से हार गई थी। इसके पहले उनका अपना सियासी गणित है। संजय निषाद का कहना है कि ऐसी सीटों पर मछुआ समाज की अच्छी खासी तादाद है। ये सीटें यदि हमें मिलेंगी तो निषाद पार्टी इन्हें जीतकर एनडीए को और मजबूत कर सकेगी।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद अगले साल यानी 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। गठबंधन की सियासत के वह माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। इस बार वह भाजपा से हारी हुई सीटें देने की मांग कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जो सीटें भाजपा कम अंतर से हार गई वे सहयोगी दलों को दे दे ताकि हम उन्हें जीतकर भाजपा का सहयोग कर सकें। संजय निषाद का कहना है कि कई सीटें ऐसी हैं जो भाजपा 40 साल से नहीं जीत सकी है।
क्या है संजय निषाद के दावे का सियासी गणित
अब सवाल उठ रहा है कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद आखिर उन सीटों को जीतने का दावा कैसे कर रहे हैं जो भाजपा 40 साल से नहीं जीत सकी। इस पर वे वोटों का समीकरण कुछ यूं समझाते हैं। संजय निषाद का कहना है कि ऐसी सीटों पर मछुआ समाज के लोगों की अच्छी तादात है। ऐसे में हमारे मुफीद अगर यह सीटें हमें मिलेंगी तो हम भाजपा को जीत में सहयोग कर सकेंगे। सीट मांगने की बात पर वह बोले कि हम निषादराज के वंशज हैं, मांगते नहीं। हैं। हम जीत देने वाले लोग हैं। डॉ.संजय निषाद का कहना है कि उनकी पार्टी निषाद और बिंद बाहुल्य वाले क्षेत्रों में उन सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है जहां भाजपा के उम्मीदवार विजयी नहीं हो सके हैं। ऐसी सीटों पर निषाद पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर एनडीए को मजबूत करेगी।
भाजपा के यूपी प्रभारी 18 सितंबर को हुई थी मुलाकात
जैसे जैसे यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, भाजपा के सहयोगी दल अपने लिए सीटों को लेकर मुखर होते जा रहे हैं। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद की भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े से 18 सितंबर को गोरखपुर में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान मंत्री संजय निषाद ने निषाद आरक्षण का मुद्दा उठाया था।
आज से निषाद पार्टी का चुनावी शंखनाद
डॉ.संजय निषाद ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निषाद पार्टी ने यूपी को 10 प्रांतों में बांटकर अपनी योजना बनाई है। हर प्रांत में 10-10 लोकसभा क्षेत्रों को रखा गया है। इन सभी प्रांतों में कार्यक्रम होंगे। निषाद पार्टी रविवार से अपना आधिकारिक चुनावी अभियान प्रयागराज से शुरू करेगी। पार्टी के मुताबिक गुह्यराज निषाद की पवन धरती से पार्टी अपना चुनावी बिगुल फूंकेगी। तेलियरगंज स्थित नॉर्दर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी मैदान में चुनावी सभा होगी, जिसे डॉ निषाद संबोधित करेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रदेशीय जूडो में गोरखपुर ने जीते पांच पदक

UP Farmers Loan Scheme: यूपी के किसानों को 6 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


