अहिल्याबाई योजना: यूपी की बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा, आधार कार्ड से मिलेगा टिकट - sambhal free bus travel scheme women above 60 ahilyabai matrushakti yojana
अहिल्याबाई योजना: यूपी की बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा, आधार कार्ड से मिलेगा टिकट उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बस…

सौजन्य से:- Jagran
अहिल्याबाई योजना: यूपी की बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा, आधार कार्ड से मिलेगा टिकट
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा को मंजूरी द ...और पढ़ें
HighLights
- लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना से जनपद की महिलाएं होंगी लाभान्वित
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। प्रदेश कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत जनपद की करीब 85,318 महिलाएं लाभान्वित होंगी। कैबिनेट के निर्णय के बाद जिले की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश में रोडवेज बसों से यात्रा करने पर किराया नहीं देना होगा।
यात्रा के दौरान पात्रता के प्रमाण के रूप में वोटर आईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क यात्रा की जा सकेगी। योजना के लागू होने से बुजुर्ग महिलाओं को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन के लिए आर्थिक राहत मिलेगी।
खासकर इलाज, धार्मिक यात्रा और परिवार से मिलने के लिए रोडवेज बसों से सफर करने वाली महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार के अनुसार इस योजना से एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निश्शुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब इस वादे को अमल में लाने का रास्ता साफ हो गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


