होम›मनोरंजन›यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
मनोरंजन

यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?

यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी? प्रीतम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा एक चैनल को दिए गए बयान में राष्ट्रीय लोक दल और जाट समाज के लिए…

ABP News के अनुसार5 सितंबर 2026 को 06:30 pm बजे
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?

सौजन्य से:- ABP News

यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?

प्रीतम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा एक चैनल को दिए गए बयान में राष्ट्रीय लोक दल और जाट समाज के लिए दिए गया बयान आपत्तिजनक और निंदनीय है.

मथुरा के राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर गंभीर आरोप लगाए हैं, प्रीतम चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा एक चैनल को दिए गए बयान में राष्ट्रीय लोक दल और जाट समाज के लिए दिए गया बयान आपत्तिजनक और निंदनीय है.

प्रीतम चौधरी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए राज्य के अन्य घटक दलों के नेताओं पर भी निशाना साधा है. रालोद ने नेता कहा कि उनका (चौधरी लक्ष्मी नारायण) बयान गठबंधन गठबंधन धर्म की भावना के खिलाफ है, इसकी हम निंदा करते हैं और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज

'रालोद के प्रति इतनी घृणा क्यों?'

रालोद नेता ने कहा कि, कैबिनेट मंत्री जी को राजनीति में रहते हुए जिस दल से उनकी शुरुआत हुई है, उस दल को बक्स देना चाहिए. प्रीतम लोधी ने कहा कि जिस दल की वजह से तीन-तीन बार आप राजनीति में जिंदा हुए, आपके राजनीतिक अस्तित्व को खत्म होते समय आपको संजीवनी दी, उस दल के प्रति आपके अंदर इतनी घृणा क्यों है? राजनीति में इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए ,

'इस तरह का बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं'

वहीं राष्ट्रीय लोकदल से एमएलसी योगेश नौबर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता गठबंधन को निभाने का कार्य कर रहे हैं लेकिन बार-बार इस तरीके के जो बयान सामने आ रहे हैं, इससे कार्यकर्ता निराश होता है, हताश होता है, नाराज होता है, और यह चीज एनडीए गठबंधन के लिए सही नहीं है.

'जयंत चौधरी ने बचाई NDA की इज्जत'

योगेश नौबर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन की इज्जत बचाने का कारण जयंत चौधरी है, पूर्वी सीटों पर आप जाकर देखिए आप अयोध्या जैसी सीट पर हार गए ऐसी चीज हमें नहीं बोलनी चाहिए लेकिन आप बोलने के लिए मजबूर कर रहे हैं, इनका एक और नेता है जो एक कहता है कि राष्ट्रीय लोक दल का जो गाना है यह पाकिस्तान से आया है, इस तरह के बयानों से इन नेताओं को बचाना चाहिए और आगे गठबंधन धर्म को ईमानदारी से निभाना चाहिए.

खुद पर लगे आरोपों पर मंत्री ने दिया जवाब

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि, "लोक दल के 80 प्रतिशत कार्यकर्ता मेरे पास काम के लिए आते हैं, अखिलेश यादव की तारीफ करने की बात पर उन्होंने कहा कि मैंने कहा तारीफ कर दी भाई, अखिलेश यादव कहते हैं की सबसे ज्यादा आलोचना ही मैं करता हूं मैं नमाज थोड़े ही पढ़ता हूं जो अखिलेश की तारीफ करूंगा मैं मंदिर में पूजा करता हूं."

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले CM धामी, स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें