होमक्राइमरिटायर्ड फौजी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, कानपुर पुलिस जांच में जुटी
क्राइम

रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, कानपुर पुलिस जांच में जुटी

रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, कानपुर पुलिस जांच में जुटी बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. By ETV Bharat Uttar Prade…

ETV Bharat के अनुसार23 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, कानपुर पुलिस जांच में जुटी

सौजन्य से:- ETV Bharat

रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, कानपुर पुलिस जांच में जुटी

बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 23, 2026 at 10:05 PM IST

कानपुर : कानपुर साउथ के बर्रा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर रिटायर फौजी की संदिग्ध हालात में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने के बाद मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल रेफर किया गया.

करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और मौके से मिला खोखा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है.

कानपुर साउथ के दामोदर नगर के रहने वाले रामबाबू राजपूत वर्ष 2012 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे. बेटे सूरज ने बताया कि रिलेशनशिप सर्टिफिकेट बनवाने वह दो दिन पहले फ्लाइट से बेंगलुरु गया था. हालांकि सर्टिफिकेट नहीं बन सका था, जिससे भर्ती प्रक्रिया में उसका चयन नहीं हो पाया. सूरज ने फोन पर पिता को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद वह काफी परेशान हो गए थे.

परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे रामबाबू दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लाइसेंसी बंदूक साफ करने के लिए गए थे. कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी. परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वह घायल अवस्था में पड़े थे. इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी. बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने बंदूक और खोखा अपने कब्जे में ले लिया है.

बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में गोली दुर्घटनावश चलने और आत्महत्या किए जाने, दोनों तरह की बातें सामने आई हैं. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें