होम›खेल›Rani Lakshmibai Scooty Yojana: CSJMU ने जारी की मेरिट सूची, उन्नाव की 875 तो कानपुर की 431 छात्राएं चयनित; ऐसे चेक करें नाम
खेल

Rani Lakshmibai Scooty Yojana: CSJMU ने जारी की मेरिट सूची, उन्नाव की 875 तो कानपुर की 431 छात्राएं चयनित; ऐसे चेक करें नाम

Rani Lakshmibai Scooty Yojana: CSJMU ने जारी की मेरिट सूची, उन्नाव की 875 तो कानपुर की 431 छात्राएं चयनित; ऐसे चेक करें नाम Rani Laxmi Bai Scooty Yojana UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत…

Prabhat Khabar के अनुसार1 सितंबर 2026 को 09:31 am बजे
Rani Lakshmibai Scooty Yojana: CSJMU ने जारी की मेरिट सूची, उन्नाव की 875 तो कानपुर की 431 छात्राएं चयनित; ऐसे चेक करें नाम

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

Rani Lakshmibai Scooty Yojana: CSJMU ने जारी की मेरिट सूची, उन्नाव की 875 तो कानपुर की 431 छात्राएं चयनित; ऐसे चेक करें नाम

Rani Laxmi Bai Scooty Yojana

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत 2196 मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है. उन्नाव जिले की 875 छात्राओं ने इस सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. यह योजना महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.

Rani Laxmibai Scooty Yojana News: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की नई चयन सूची सार्वजनिक कर दी गई है. छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध कुल सात जिलों की स्नातक तृतीय वर्ष में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 2,196 छात्राओं का चयन मुफ्त स्कूटर के लिए किया गया है. इस सूची में उन्नाव जिले की बेटियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां से सर्वाधिक 875 छात्राएं चुनी गई हैं.

कानपुर देहात दूसरे और कानपुर नगर तीसरे स्थान पर

क्षेत्रीय आंकड़ों के अनुसार 480 छात्राओं के चयन के साथ कानपुर देहात दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में सफल रहा. वहीं औद्योगिक नगरी के रूप में पहचाना जाने वाला कानपुर नगर 431 चयनित मेधावियों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर सिमट गया है. अन्य जिलों में इटावा की 194, कन्नौज की 87, औरैया की 65 तथा फर्रुखाबाद जिले की 64 छात्राओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किए जाने के लिए चयनित किया गया है.

ग्रामीण क्षेत्र के डिग्री कॉलेजों ने गाड़े झंडे

पारंपरिक रूप से प्रतिष्ठित एडेड कॉलेजों को पछाड़ते हुए इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के डिग्री कॉलेजों की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्नाव के अब्दुल गफ्फार डिग्री कॉलेज की 140 और निरंजन सिंह महाविद्यालय की 150 बेटियों ने स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है. कानपुर देहात के अवधेश सिंह महाविद्यालय और चंद्रभान सिंह डिग्री कॉलेज से भी 100-100 छात्राओं का चयन मेरिट सूची में हुआ है.

महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को आवागमन के लिए सुलभ वाहन उपलब्ध कराना है. दूरदराज के इलाकों से कॉलेज आने-जाने वाली मेधावी छात्राओं की परिवहन संबंधी बाधा दूर करने के मकसद से पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी मेरिट प्रणाली के आधार पर संचालित की गई है. योजना के अगले चरण में सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होते ही वितरण शुरू किया जाएगा.

Must Read: प्रयागराज में बाढ़ का तांडव: 24 घंटे में 1.06 मीटर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, जलमग्न हुआ पूरा शहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें