रक्षाबंधन के बाद नो-टेंशन, कल प्रयागराज से दिल्ली के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, परसों वापसी
अगर आप राखी बांधने के लिए परिवार के साथ दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे हैं, और अब वापसी के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो इस स्पेशल ट्रेन से 29 अगस्त यानी कल दिल्ली लौट सकते हैं. जबकि यही ट्रेन रविवार को…

सौजन्य से:- AajTak
Advertisement
अगर आप राखी बांधने के लिए परिवार के साथ दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे हैं, और अब वापसी के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो इस स्पेशल ट्रेन से 29 अगस्त यानी कल दिल्ली लौट सकते हैं. जबकि यही ट्रेन रविवार को शकूरबस्ती (दिल्ली) से प्रयागराज के लिए रवाना होगी.
दरअसल, भाई-बहन की प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन संपन्न हो गया है, अब सबको अपने घर लौटने की जल्दबाजी है. इसके देखते भारतीय रेलवे की भी पूरी तैयारी है. इस त्योहार के बाद यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत ना हो इसको लेकर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर दिल्ली की शकूरबस्ती से प्रयागराज के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.
Advertisement
इस ट्रेन के परिचालन से रक्षाबंधन के बाद दिल्ली से प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. इस ट्रेन के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के सीपीआरओ डॉ शिवम शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए प्रयागराज और शकूरबस्ती के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. इस 19 कोच वाली स्पेशल ट्रेन में 09 स्लीपर, 02 एसी तृतीय, 06 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआर/डी कोच शामिल रहेंगे.
यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज
गाड़ी संख्या- 04165 (प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन दिनांक 29 अगस्त 2026 को प्रयागराज से रात 20:00 बजे प्रस्थान करेगी. रास्ते में यह ट्रेन फतेहपुर (21:15/21:17), कानपुर (22:20/22:25), इटावा (00:55/00:57), टूंडला (02:20/02:22), अलीगढ़ (04:50/04:52) और दिल्ली (08:15/08:25) रुकते हुए अगली सुबह 10:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी.
Advertisement
वापसी में गाड़ी संख्या- 04166 (शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल) दिनांक 30 अगस्त 2026 को शकूरबस्ती से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद दिल्ली (12:35/12:45), अलीगढ़ (14:10/14:12), टूंडला (15:40/15:42), इटावा (16:38/16:40), कानपुर (18:45/18:50) और फतेहपुर (19:48/19:50) होते हुए रात 22:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.
---- समाप्त ----
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर-गोंडा और मुगमा में चल रहा री-मॉडलिंग का काम: मेमू, डेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते - Gorakhpur News

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों का 26 सितंबर को बदला मार्ग, यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना - kanpur central train route changes on sept 26 check diversions


