कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट
कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट आगामी 26 सितंबर को संचालित होने वाली ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 23, 2026 at 8:14…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट
आगामी 26 सितंबर को संचालित होने वाली ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 23, 2026 at 8:14 AM IST
कानपुर: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन-इंटर लॉकिंग का काम तेजी से चल रहा है. इस तकनीकी कार्य के चलते उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल होकर गुजरने वाली चार प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है. आगामी 26 सितंबर को बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली की ओर आने-जाने वाली ये ट्रेनें अपने नियमित रूट गोरखपुर के बजाय अब छपरा, औंड़िहार, बनारस और प्रयागराज जंक्शन होकर कानपुर सेंट्रल पहुंचेंगी.
इन प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें
मार्ग परिवर्तन के चलते इन चारों ट्रेनों का ठहराव 26 सितंबर को सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग स्टेशनों पर पूरी तरह निरस्त रहेगा. ऐसे में जिन यात्रियों को इन स्टेशनों से यात्रा शुरू करनी थी या यहाँ उतरना था, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी या किसी अन्य ट्रेन का रुख करना पड़ेगा.
26 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 02563 (बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल): 26 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-बनारस-प्रयागराज जंक्शन होकर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 02569 (दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल): यह ट्रेन भी 26 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी.
- ट्रेन नंबर 02570 (नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल): वापसी में 26 सितंबर को यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार-छपरा होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 02564 (नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल): 26 सितंबर को यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार-छपरा के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएगी.
कानपुर के यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि रूट डायवर्जन के बावजूद कानपुर सेंट्रल पर इन ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से बनी रहेगी. कानपुर से नई दिल्ली, बिहार या प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को ट्रेनें मिलेंगी, लेकिन अगर किसी यात्री को कानपुर से गोरखपुर या बस्ती की तरफ जाना है, तो उन्हें इन ट्रेनों में सफर की सुविधा नहीं मिल पाएगी क्योंकि ट्रेनें पूर्वांचल का रूट छोड़ प्रयागराज-वाराणसी होकर गुजरेंगी.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 26 सितंबर को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और रूट रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप पर जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर-गोंडा और मुगमा में चल रहा री-मॉडलिंग का काम: मेमू, डेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते - Gorakhpur News

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों का 26 सितंबर को बदला मार्ग, यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना - kanpur central train route changes on sept 26 check diversions

वाराणसी में तेज धूप के साथ उमस: 20 सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार;2CM की रफ्तार से घट रहा जलस्तर - Varanasi News


