होमपर्यटनरक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटने वालों के लिए रेलवे की पहल, प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन - raksha bandhan special trains prayagraj rani kamalapati to delhi
पर्यटन

रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटने वालों के लिए रेलवे की पहल, प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन - raksha bandhan special trains prayagraj rani kamalapati to delhi

रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटने वालों के लिए रेलवे की पहल, प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की वापसी में सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। य…

Jagran के अनुसार29 अगस्त 2026 को 08:31 am बजे
रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटने वालों के लिए रेलवे की पहल, प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन
 - raksha bandhan special trains prayagraj rani kamalapati to delhi

सौजन्य से:- Jagran

रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटने वालों के लिए रेलवे की पहल, प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की वापसी में सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन रूट पर चलेंगी।

HighLights

- रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनें।

- प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन रूट पर चलेंगी।

- वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य कोच की सुविधा उपलब्ध।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई-बहन के पास गए लोगों को लौटने में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई रूट पर ट्रेनों में अधिक भीड़ होने से लोगों को यात्रा में परेशानी हो रही है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर प्रयागराज से दिल्ली के शकूरबस्ती और रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों रक्षाबंधन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य कोच लगाए जाएंगे।

प्रयागराज-शकूरबस्ती रक्षा बंधन विशेष ट्रेन (04165/04166)

प्रयागराज से यह विशेष ट्रेन 29 अगस्त को देर शाम आठ बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से चलकर रात 10.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टुंडला, अलीगढ़ और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होगा।

रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन रक्षा बंधन विशेष (02157/02158)

रानी कमलापति से यह विशेष ट्रेन 30 अगस्त को रात 9.20 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में हजरत निजामुद्दीन से यह विशेष ट्रेन 31 अगस्त को दोपहर 12.10 बजे रवाना होकर रात 23.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और मथुरा रेलवे स्टेशन पर होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें