होमक्राइमयूपी में बारिश का कहर, मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक गंभीर
क्राइम

यूपी में बारिश का कहर, मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक गंभीर

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Hindustan के अनुसार6 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
यूपी में बारिश का कहर, मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक गंभीर

सौजन्य से:- Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

By Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता

यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के बीच जर्जर मकान गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई है। मरने वालों में पति-पत्नी, बेटा-बहू और दो नाती शामिल हैं। एक बेटे की हालत गंभीर है।

यूपी में लगातार बारिश ने कहर ढा दिया है। प्रयागराज से सटे प्रतापगढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ है। नगर कोतवाली महुली में जर्जर मकान भरभरा कर ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मकान के मलबे में दबने से पति-पत्नी, परिवार की बड़ी बहू, दो नाती और छोटे बेटे की मौत हो गई है। बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आधी रात हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से कोहराम भी मचा हुआ है। बताया जाता है कि मकान करीब सौ साल पुराना था।

बताया जाता है कि महुली नहर के पास 60 वर्षीय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का पूरा परिवार बुधवार रात एसी लगी होने के कारण एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा उसी कमरे पर गिर गया। इससे पूरा कमरा भी जमींदोज हो गया। मकान गिरने की तेज आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू किया।

कल का मौसम, 6 अगस्त: भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में गिर सकती है बिजली

कुछ देर में ही चौकी इंचार्ज रोहित सिंह, शहर कोतवाल सुभाष यादव, सीओ सिटी आशुतोष मिश्र के साथ ही फायर ब्रिगेड के लोग भी पहुंच गए। मलबे से सात लोगों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी 55 वर्षीय पत्नी रीता श्रीवास्तव, 25 वर्षीय छोटे बेटे नितिन, बड़े बेटे अमन की 23 वर्षीय पत्नी माधुरी, अमन के 2 साल के बेटे माधव और 10 माह के बेटे अद्विक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 28 वर्षीय बड़े बेटे अमन का इलाज चल रहा है। उनकी भी हालत गंभीर है।

प्रतापगढ़ में बुधवार को भले बारिश नहीं हुई लेकिन सप्ताह भर से छिटपुट बारिश के बीच सोमवार रात झमाझमा बारिश हुई थी। इससे शहरी इलाके में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में कई जगह छत से पानी टपकता रहा। एसपी कार्यालय सहित पुलिस लाइन कार्यालय परिसर में दोपहर बाद तक पानी भरा रहा।

यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रानीगंज संवाददात के अनुसार चार घंटे की बारिश में नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के नाला, नाली जवाब दे गए। नालों के ऊपर से पानी बहने लगा। तहसील परिसर, ट्रामा सेंटर, सीएचसी, सीओ ऑफिस, सहकारी समिति दरियापुर परिसर में पानी भर गया। नगर पंचायत में नाला का निर्माण अधूरा होने से कई वार्ड में जलभराव हो गया। वार्ड नंबर 3 रस्तीपुर, वार्ड 16 के रास्तों पर जलभराव हो गया। क्षेत्र के सरायसेतराय, पूरे भईयाजी समेत कई गांवों की बस्तियों, स्कूलों में भी जलभराव हो गया।

UP के 14 जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें