यूपी के इन इलाकों में रौद्र रूप दिखाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया डराने वाला अलर्ट
यूपी के इन इलाकों में रौद्र रूप दिखाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया डराने वाला अलर्ट यूपी के अलग-अलग इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने डराने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में चार से पांच दिनों…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी के इन इलाकों में रौद्र रूप दिखाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया डराने वाला अलर्ट
यूपी के अलग-अलग इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने डराने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में चार से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
UP Rain Update: यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने डराने वाला अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में बारिश अपना रौद्र रूप दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, सक्रिय मॉनसून की स्थितियां इस पूरे राज्य में अगले चार-पांच दिनों तक बने रहने की संभावना है। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गंगा के मैदानी इलाकों में मॉनसून की हवाएं तेज होने से बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है। सात और आठ अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि नौ और 10 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन और हमीरपुर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, उन्नाव, अमेठी, सुलतानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा और झांसी जैसे जिलों में भी भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान इटावा तहसील में सर्वाधिक 126 मिमी बारिश और चक्रनगर में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मिर्जापुर में 89.2 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश हुई।
बारिश में जर्जर मकान ढहने से एक परिवार के छह लोगों की मौत
प्रतापगढ़ जिले में बारिश ने जमकर कोहराम मचाया है। भारी बारिश के चलते यहां करीब 100 साल पुराने जर्जर मकान में ऊपर-नीचे बने दो कमरे बारिश के बीच बुधवार रात भरभरा कर ढह गए। जिससे नीचे के कमरे में सो रहे परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए। बड़ा बेटा तो किसी प्रकार बाहर निकल आया। रात में बारिश के बीच करीब दो घंटे के प्रयास से मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां दंपती, बड़ी बहू, दो पौत्र और छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। घायल बड़े बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
बाराबंकी में दीवार ढहने से मासूम भाई-बहन की मौत
वहीं दूसरी ओर बाराबंकी में दीवार ढहने से भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दरियाबाद थाना क्षेत्र के गुलचप्पा कला मजरे अलियाबाद गांव में गुरुवार की सुबह पढ़ने के लिए जा रहे पांच बच्चों पर गारे मिट्टी से जुड़ी जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। इसके मलबे में पांचों बच्चे दब गए। चीखपुकार मचने पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर बच्चों को निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्चों को फौरन सीएचएसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सगे भाई-बहन को मृत करार दिया, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी दो का इलाज किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News

CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath


