प्रयागराज-मीरजापुर सड़क होगी फोरलेन, वाराणसी से लेकर मध्यप्रदेश तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर - prayagrajmirzapur road to be 4lane nhai to construct
प्रयागराज-मीरजापुर सड़क होगी फोरलेन, वाराणसी से लेकर मध्यप्रदेश तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर प्रयागराज से मीरजापुर के बीच 45 किलोमीटर मार्ग को फोर लेन किया जाएगा, जिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। HighLights - प्र…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज-मीरजापुर सड़क होगी फोरलेन, वाराणसी से लेकर मध्यप्रदेश तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर
प्रयागराज से मीरजापुर के बीच 45 किलोमीटर मार्ग को फोर लेन किया जाएगा, जिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
HighLights
- प्रयागराज-मीरजापुर मार्ग 45 किमी तक फोर लेन होगा।
- परियोजना पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
- दिसंबर तक एनएचएआई द्वारा काम शुरू होने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज से मीरजापुर के बीच सफर आने वाले दिनों में सुगम होने वाला है। इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रयागराज से मीरजापुर मार्ग वर्ममान में 35 किलोमीटर फोर लेन है। अब 45 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 1200 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च होने का अनुमान है।
बजट आवंटित होने के बाद दिसंबर तक चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। पहले इस मार्ग के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी एनएच के स्तर पर थी, लेकिन अब एनएचएआई इसके फोर लेन का काम कराएगा।
चार चरण में सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। मीरजापुर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान फ्लाईओवर का कार्य होगा, साथ ही चौड़ीकरण के दौरान जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
मीरजापुर मार्ग को फोर लेन सड़क का काम रामपुर के पास से शुरू होकर केंद्रीय कारागार नैनी के आस-पास तक विकसित करने की योजना है। सड़क के चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर और फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इससे मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही वाहनों के आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
प्रयागराज और मीरजापुर के बीच यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। फोर लेन बनने से दोनों शहरों के बीच आवागमन का समय कम होगा। सड़क पर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा वाराणसी, चित्रकूट और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। एनएच के अवर अभियंता संदीप मौर्या ने बताया कि पहले इस सड़क का चौड़ीकरण एनएच को करना था,लेकिन अब एनएचएआई को जिम्मेदारी दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


