आयुष्मान योजना में अमेठी ने मारी बाजी, उत्तर प्रदेश में पाया छठा स्थान, 67 हजार से ज्यादा लाभार्थियों का हुआ उपचार
आयुष्मान योजना में अमेठी ने मारी बाजी, उत्तर प्रदेश में पाया छठा स्थान, 67 हजार से ज्यादा लाभार्थियों का हुआ उपचार अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August…

सौजन्य से:- etvbharat.com
आयुष्मान योजना में अमेठी ने मारी बाजी, उत्तर प्रदेश में पाया छठा स्थान, 67 हजार से ज्यादा लाभार्थियों का हुआ उपचार
अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 8, 2026 at 7:23 AM IST
अमेठी: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी जिले ने कीर्तिमान स्थापित किया है. फैमिली कवरेज के मामले में जिले को प्रदेश में छठवां स्थान मिला है. अब तक जिले के 6759 मरीजों का निःशुल्क इलाज नमित अस्पतालों में कराया जा चुका है. जिस पर 97.29 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है.
मुफ्त इलाज में अमेठी अव्वल!: अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत फैमिली कवरेज के मामले में अमेठी को प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त हुआ है. जो जनपद के लिए गौरव की बात है. उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 67,759 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया जा चुका है. इन उपचारों के एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. जिससे हजारों परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक राहत मिली है.
जनपद में 2,16,814 परिवारों के 9,37,032 लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के दायरे में शामिल हैं. इनमें से अब तक 6,24,529 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. शेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे.-डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
संशोधन की सुविधा बहाल: डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थियों को अब अपने विवरण में संशोधन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है. लाभार्थी बेनिफिशियरी डेटा मैनेजमेंट पोर्टल के माध्यम से अपने कार्ड में दर्ज नाम, पता, जन्मतिथि अथवा अन्य त्रुटियों का संशोधन करा सकते हैं. इसके लिए संबंधित लाभार्थी को अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्धारित प्रार्थना-पत्र एवं आवश्यक अभिलेख जमा करने होंगे. आवेदन का सत्यापन होने के बाद विवरण में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
लोगों से अपील: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे शीघ्र अपना कार्ड बनवाएं. साथ ही जिनके कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है वे निकटतम सीएचसी पर आवेदन देकर उसका संशोधन अवश्य करा लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें योजना के तहत कैशलेस उपचार का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके.
यह भी पढ़ें: आगरा में आयुष्मान योजना से अनुबंधित 68 अस्पतालों पर संकट; सिर्फ 10 के पास एनएबीएच की मान्यता
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: पूर्व मुख्य सचिव भोलानाथ तिवारी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस - former up chief secretary bhola nath tiwari passes away at 85

2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा?

यूपी: प्रदेश में पहली बार तेंदुओं की तादात रोकने की कोशिश, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए एक बड़ी पहल


