आठ और चमचमाती इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं प्रयागराज, कानपुर रूट पर होगा संचालन; किराया व समय सारिणी इसी माह होगी तय - prayagraj gets 8 more electric buses for kanpur route operation
आठ और चमचमाती इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं प्रयागराज, कानपुर रूट पर होगा संचालन; किराया व समय सारिणी इसी माह होगी तय प्रयागराज में आठ और इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं, जिससे कुल संख्या 25 हो गई है। इनका संचालन कानपुर रूट पर होगा और…

सौजन्य से:- Jagran
आठ और चमचमाती इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं प्रयागराज, कानपुर रूट पर होगा संचालन; किराया व समय सारिणी इसी माह होगी तय
प्रयागराज में आठ और इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं, जिससे कुल संख्या 25 हो गई है। इनका संचालन कानपुर रूट पर होगा और किराया व समय सारिणी इसी माह तय की जाएगी। ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज को मिलेंगी 33 रसियन कंपनी की इलेक्ट्रिक बसें
- राजापुर में तैयार हो रहा है बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इंटरसिटी के रूप में प्रस्तावित आठ इलेक्ट्रिक बसों का एक बेड़ा पुन: प्रयागराज पहुंच गया है। अब अनुबंधित इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 25 हो गई। कुल 33 बसें प्रयागराज को आवंटित हुई हैं। एक अगस्त की शाम इन चमचमाती बसों को परेड ग्राउंड पर ट्रकों से उतारा गया और राजापुर डिपो लाया गया है। अब अगले 15 से 20 दिनों में इनके पंजीकरण आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और फिर सड़क पर उतारा जाएगा। जल्द ही आठ और नई बसों का भी आगमन हो जाएगा।
कानपुर रूट पर बसों की अधिक मांग
कानपुर रूट पर इस समय इलेक्ट्रिक बसों की सर्वाधिक मांग हैं, परिवहन निगम ने भी कानपुर रूट पर ही इन बसों के संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। सर्वे, किराया, समय सारिणी का कार्य भी अगस्त महीने में ही पूरा कर उन्हें सड़कों पर दौड़ा दिया जाएगा।
अयोध्या और काशी रूट पर भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
सभी 33 बस आ जाने के बाद इन्हें कानपुर के अलावा अयोध्या और काशी रूट पर भी चलाया जाएगा। खास बात कि अब बसें दो श्रेणी में आ रही हैं, एक नौ मीटर लंबी बस है, जिसमें 35 सीटें हैं। जबकि दूसरी 12 मीटर लंबी बस है, जिसमें 45 सीटें उपलब्ध हैं। इन बसों का निर्माण रसियन कंपनी आरजी मोबिलिटी द्वारा किया जा रहा है। इन बसों की मेंटेनेंस और बस में चालक की जिम्मेदारी कंपनी की होगी,जबकि परिचालक रोडवेज उपलब्ध कराएगा।
सीसीटीवी से लैस है इलेक्ट्रिक बसें
सीसीटीवी से लैस इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए राजपुर वर्कशाप में चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। यहां एक साथ सात मशीन काम करेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि बसों के आने का क्रम लगातार चल रहा है। 33 में से 25 बसें आ गई हैं। इन्हें जल्द से जल्द चलाया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज

योगी की अतिसक्रियता, बेचैनी या ताकत?

Namo Bharat Rapid Rail: 90 मिनट में कानपुर से अयोध्या, अब चलने वाली है ये खास ट्रेन!


