होम›उत्तर प्रदेश›प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश: काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं - Prayagraj (Allahabad) News
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश: काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Update | Heavy Rain And Strong Winds Alert प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश:काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं - कॉपी…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 सितंबर 2026 को 01:31 am बजे
प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश:  काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj Weather Update | Heavy Rain And Strong Winds Alert

प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश:काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में सोमवार देर रात अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई तो कई इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ीं। दिनभर तेज धूप रहने के बाद बीच-बीच में बादल छाए हुए थे, लेकिन देर रात अचानक बारिश शुरू हो गई। बा

मौसम विभाग की ओर से सुबह से ही देर रात बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद रात में अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। शहरी इलाकों में जहां रिमझिम बारिश हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं।

मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर मौसम इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

चार दिन बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून

प्रयागराज में पिछले करीब चार दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ था। इस दौरान दिन में तेज धूप निकल रही थी और उमस भी महसूस हो रही थी। अब सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह से बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव के बाद बारिश का दौर दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें