प्रयागराज में सुबह से निकली धूप, चल रही हवाएं: बारिश के बाद धूप से बढ़ी उमस, शाम तक बारिश का अलर्ट - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Update | Humidity Increases After Rain & Sunshine Alert प्रयागराज में सुबह से निकली धूप, चल रही हवाएं:बारिश के बाद धूप से बढ़ी उमस, शाम तक बारिश का अलर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Weather Update | Humidity Increases After Rain & Sunshine Alert
प्रयागराज में सुबह से निकली धूप, चल रही हवाएं:बारिश के बाद धूप से बढ़ी उमस, शाम तक बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में दो दिन तक लगातार बारिश के बाद शनिवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह से तेज धूप निकली हुई है और तेज हवाएं चल रही हैं। हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन धूप निकलने से उमस भरी गर्मी भी बढ़ गई है।
देर रात भी प्रयागराज के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। फिलहाल आसमान में बादल, तेज हवाएं और धूप का दौर जारी है।
बारिश की फिर बन रही संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को उमस और गर्मी के साथ बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है।
34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
शनिवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। फिलहाल तेज हवाओं के चलते मौसम में थोड़ी राहत महसूस हो रही है, लेकिन धूप निकलने के साथ उमस बढ़ने लगी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Ahead of Uttar Pradesh Assembly polls, Akhilesh Yadav launches 'PDA’ Yatra from Raebareli

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी


