प्रयागराज में सुबह से बादल, रिमझिम फुहार पड़ रही: शाम को तेज बारिश के आसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Weather Update | Heavy Rain Forecast & Cloudy Sky | IMD प्रयागराज में सुबह से बादल, रिमझिम फुहार पड़ रही:शाम को तेज बारिश के आसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Weather Update | Heavy Rain Forecast & Cloudy Sky | IMD
प्रयागराज में सुबह से बादल, रिमझिम फुहार पड़ रही:शाम को तेज बारिश के आसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में बुधवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की रिमझिम बारिश भी हो रही है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम तक एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले दो दिन भी बारिश के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक प्रयागराज में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान रुक-रुककर बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर तेज या भारी बारिश भी हो सकती है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पहले से ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
जलभराव से सड़कें खराब, जगह-जगह बने गड्ढे
लगातार बारिश का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में जलभराव के कारण सड़कें टूट गई हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद जलभराव वाले इलाकों में यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
नालों और सीवर की सफाई में जुटी नगर निगम की टीमें
जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। नालों की सफाई और पानी की निकासी का अभियान चलाया जा रहा है। मेयर गणेश केसरवानी भी लगातार अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं अधिकारी भी नालों और सीवर की स्थिति का जायजा लेकर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने में जुटे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


