लखनऊ: सचिव जी प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में मिले, पत्नी ने सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप
राजधानी लखनऊ में पंचायत सचिव को उनकी ही पत्नी ने प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। हाइलाइट्स गुडंबा थाना पुलिस ने पंचायत सचिव का किया चाला…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजधानी लखनऊ में पंचायत सचिव को उनकी ही पत्नी ने प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान कर दिया।
हाइलाइट्स
गुडंबा थाना पुलिस ने पंचायत सचिव का किया चालान
प्रेमिका के साथ गुडंबा इलाके में फ्लैट में मिले सचिव
पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: हाल ही में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप और एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर का लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल में साथ रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि अब लखनऊ के गुडंबा इलाके में पंचायत सचिव को उनकी प्रेमिका के साथ फ्लैट में रंगे हाथों पकड़ने का मामला सामने आया है।
दरअसल, पंचायत सचिव की पत्नी ने ही सचिव की अय्याशी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस के साथ गुडंबा स्थित एक फ्लैट में रेड डाल दी। जिसके बाद मौके पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। ये पूरी घटना बीते 15 अगस्त की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंचायत सचिव की पत्नी ने गुडंबा थाने में तहरीर देते हुए नशे में मारपीट करने, अय्याशी, सेक्स रैकेट चलाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर सचिव के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है।
3 दिन पुराना बताया जा रहा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला बीते 15 अगस्त का है। माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर तैनात अल्सफ बेग गुडंबा थाना क्षेत्र में कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में महिला के साथ मौजूद थे, तभी अतरौली की रहने वाली उसकी पत्नी सबा को सूचना मिली कि पति किसी अन्य महिला के साथ है। सुराग मिलते ही सबा आनन-फानन में कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के फ्लैट पर जा पहुंचीं। फ्लैट का दरवाजा खुलते ही पति को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर सबा का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई और देखते ही देखते सबा ने पति के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद महिला से हाथापाई करते हुए उसे 5 थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं, मौके पर हो रहे हंगामे के बीच पत्नी ने पंचायत सचिव पति के चेहरे पर भी जूतियों से हमला कर दिया।
थाने पहुंचा मामला
अपार्टमेंट में हो रही चीख-पुकार और भारी हंगामे के बाद स्थानीय गुडंबा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को गुडंबा थाने ले आई। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए मेडिएशन भेजा गया है। वहीं, मौके पर उपद्रव व माहौल खराब करने के चलते पंचायत सचिव अल्ताफ बेग के खिलाफ शांतिभंग की धारा के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
पत्नी ने पति पर लगाए बेहद गंभीर आरोप
पीड़ित पत्नी की ओर से थाने में दी गई तहरीर में पंचायत सचिव पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता पत्नी सबा (तनवीर जहां) का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति अल्ताफ बेग उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इतना ही नहीं, पति शराब और ड्रग्स का आदी है। नशे की हालत में अक्सर उसे और 2.5 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटता है। बिगड़े चाल-चलन के कारण परिजनों द्वारा घर से बेदखल किए जाने के बाद से वे किराए पर रह रहा है। आरोप है कि अल्ताफ अपनी सरकारी नौकरी की धौंस दिखाकर पत्नी-बच्ची को घर से निकालने, दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकियां देता रहा है।
अय्याशी, सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप
तहरीर में पीड़िता ने अपनी तहरीर में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति अय्याश किस्म का व्यक्ति है, जो अन्य युवतियों से नाजायज संबंध रखता है और अवैध कार्यों के साथ सेक्स रैकेट भी संचालित करता है। पीड़िता के मुताबिक, 15 अगस्त के दिन उसने परिजनों के साथ कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के ब्लॉक-B के फ्लैट में पति को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा। घटना का वीडियो साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित करते हुए पीड़िता ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP: लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 197 भैंसें उठवाईं; मेयर बोलीं- इलाका साफ कर देंगे

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की निर्माण निगम के एमडी को फटकार, डीएम और पुलिस कमिश्नर तलब


