'यूपी में मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा भरोसा': लखनऊ में नाना पाटेकर ने योगी सरकार की कार्यशैली और पुलिस के आधुनिकीकरण की सराहना की
- Hindi News - Up khaas - Nana Patekar Praises Yogi Adityanath Leadership | Lucknow Police Modernization 'यूपी में मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा भरोसा':लखनऊ में नाना पाटेकर ने योगी सरकार की कार्यशैली और पुलिस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Up khaas
- Nana Patekar Praises Yogi Adityanath Leadership | Lucknow Police Modernization
'यूपी में मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा भरोसा':लखनऊ में नाना पाटेकर ने योगी सरकार की कार्यशैली और पुलिस के आधुनिकीकरण की सराहना की
- कॉपी लिंक
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ की। लखनऊ के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि करीब 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आसान काम नहीं है। इसके लिए मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है।
नाना पाटेकर ने कहा कि पिछले कई दशकों में उन्होंने उत्तर प्रदेश में काफी बदलाव देखा है। उनके मुताबिक प्रदेश में कानून व्यवस्था को सरकार ने प्राथमिकता दी है, जिसका असर लोगों के भरोसे में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में पुलिस को आधुनिक संसाधन, नई तकनीक और आत्मविश्वास मिला है।
‘पुलिस जितनी आधुनिक होगी, नागरिक उतना सुरक्षित होगा’
अभिनेता ने कहा कि केवल पुलिस बल की संख्या बढ़ाने से कानून व्यवस्था मजबूत नहीं होती। इसके लिए पुलिस को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस करने के साथ स्पष्ट दिशा देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा, पुलिस जितनी आधुनिक होगी, नागरिक उतना सुरक्षित होगा और नागरिक जितना जागरूक होगा, अपराधियों के लिए काम करना उतना ही मुश्किल होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में हुए बदलाव और निर्णय लेने की स्पष्टता का भी उल्लेख किया। नाना पाटेकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस को आधुनिक संसाधन और तकनीक उपलब्ध कराने से उसकी कार्यक्षमता बढ़ी है।
साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट पर जताई चिंता
नाना पाटेकर ने बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट को लेकर भी लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध का शिकार कोई भी व्यक्ति हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई या किसी दूसरी एजेंसी का अधिकारी बनकर फोन या वीडियो कॉल पर डराने और पैसे मांगने की कोशिश करे तो लोगों को तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार तकनीक नहीं, बल्कि लोगों का डर है। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
जागरूकता फिल्म की सराहना
नाना पाटेकर ने डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से बनाई गई फिल्म की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर कलाकारों की भागीदारी से किसी परिवार की जीवनभर की कमाई बचाई जा सकती है या किसी बुजुर्ग को साइबर ठगी से बचाया जा सकता है तो इससे बड़ा सामाजिक योगदान कुछ नहीं हो सकता।
‘पुलिसकर्मियों के पास फिल्मों की तरह रीटेक नहीं’
नाना पाटेकर ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के काम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्मों में गलती होने पर कलाकारों के पास रीटेक का मौका होता है, लेकिन पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों में तुरंत निर्णय लेना पड़ता है। उनके पास गलती सुधारने के लिए दोबारा मौका नहीं होता। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आगे भी जनता के भरोसे को कायम रखेगी और प्रदेश को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाती रहेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP: लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 197 भैंसें उठवाईं; मेयर बोलीं- इलाका साफ कर देंगे

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की निर्माण निगम के एमडी को फटकार, डीएम और पुलिस कमिश्नर तलब


