लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर अब फ्री नहीं, सहिजना प्लाजा पर लगेगा आज से टोल - no free travel on lucknow hardoi state highway from 3rd sep toll will charged
लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर अब फ्री नहीं, सहिजना प्लाजा पर लगेगा आज से टोल Lucknow-Hardoi State Highway: एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि कार और जीप चालकों को 55 रुपये टोल देना ...और पढ़ें HighLight…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर अब फ्री नहीं, सहिजना प्लाजा पर लगेगा आज से टोल
Lucknow-Hardoi State Highway: एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि कार और जीप चालकों को 55 रुपये टोल देना ...और पढ़ें
HighLights
- तीन सितंबर की सुबह आठ बजे से सहिजना टोल पर लिया जाएगा टोल
- एक तरफ कार, जीप का 55 रुपये, चौबीस घंटे में वापसी पर 80 रुपये
जागरण टीम, लखनऊ। लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 731) के सहिजना पैकेज का लोकार्पण 13 जुलाई को किया गया था और वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया था।
अभी तक टोल नहीं लिया जा रहा था लेकिन अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने तीन सितंबर की सुबह आठ बजे से टोल लेने का निर्णय किया है।
कार और जीप का टोल 55 रुपये
रहीमाबाद के पास सहिजनवा के पास टोल लेने को लेकर एजेंसी ने तैयारी पूरी कर ली है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि कार और जीप चालकों को 55 रुपये टोल देना होगा। अगर चौबीस घंटे में वापसी होती है तो टोल 80 रुपये ही कटेगा। इसी तरह वार्षिक पास वाले वाहन चालक पंद्रह रुपये में ही सफर कर सकेंगे। उधर मासिक पास वालों को 1765 रुपये देने होंगे। एनएचएआइ ने वाहनों के हिसाब से टोल दरों को भी निर्धारित किया है।
फास्टैग सिस्टम पूरी तरह सक्रिय
टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की तैनाती कर दी गई है और फास्टैग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। दो सितंबर को कार्यदायी संस्था ट्रायल करने का काम करती रही। उद्देश्य था कि तीन सितंबर से शुरू हो रही व्यवस्था सुचारू रूप से काम कर सके। लखनऊ से हरदोई की तरफ जाने व आने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों को टोल देकर ही निकलना पड़ेगा। बिना फास्टैग वाले वाहनों से नियमानुसार दोगुना टोल आनलाइन वसूला जाएगा। टोल टैक्स लागू होने से इस मार्ग पर यात्रा थोड़ी महंगी जरूर हो जाएगी, लेकिन एनएचएआइ का दावा है कि इससे राष्ट्रीय राजमार्ग का रखरखाव व आपातकालीन सेवाएं मिलती रहेंगी।
लगभग 90 किलोमीटर की लंबाई
लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731) को लगभग 90 किलोमीटर की लंबाई में चार-लेन (फोर-लेन) में अपग्रेड किया गया है। इसे National Highway 731 के रूप में जाना जाता है जो लखनऊ को हरदोई, शाहाबाद और पलिया कलां से जोड़ता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस पूरे मार्ग को चार-लेन बनाया गया है, जिसमें संडीला, मलिहाबाद और अन्य स्थानों पर ग्रीनफील्ड बाईपास शामिल हैं। सड़क के चौड़ीकरण और बेहतरीन कनेक्टिविटी से लखनऊ से हरदोई का सफर अब मात्र डेढ़ से दो घंटे में तय हो जाता है। हरदोई में इस नेशनल हाईवे को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित व प्रगति पर है। इसके अलावा State Highway-38 को भी अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है।
कुछ इस तरह रहेंगी टोल की दरें
वाहनों के प्रकार सिंगल यात्रा वापसी यात्रा 24 घंटे में मासिक पास
कार, जीप 55 80 1765
मिनी बस- हल्के वाहन 85 130 2855
बस, ट्रक 180 270 5980
वाणिज्यिक वाहन थ्री एक्सेल 195 295 6525
हैवी मशीन (एचसीएम) 280 420 9375
ओवरसाइज्ड व्हीकल 340 515 11,415
नोट = यह ब्योरा एनएचएआई ने उपलब्ध कराया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर-गोंडा और मुगमा में चल रहा री-मॉडलिंग का काम: मेमू, डेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते - Gorakhpur News

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों का 26 सितंबर को बदला मार्ग, यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना - kanpur central train route changes on sept 26 check diversions


