पुराने लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आया बाइक सवार, बाल-बाल बची जान
पुराने लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आया बाइक सवार, बाल-बाल बची जान प्रशासनिक ढिलाई या दुकानदारों की मनमानी? फिर जानलेवा साबित हुआ प्रतिबंधित मांझा By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 17, 2026 at 8:33…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पुराने लखनऊ में चाइनीज मांझे की चपेट में आया बाइक सवार, बाल-बाल बची जान
प्रशासनिक ढिलाई या दुकानदारों की मनमानी? फिर जानलेवा साबित हुआ प्रतिबंधित मांझा
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 17, 2026 at 8:33 AM IST
लखनऊ: सख्त प्रशासनिक पाबंदी के बावजूद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री और इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुराने लखनऊ क्षेत्र में रविवार को दोपहिया वाहन से जा रहे एक युवक की गर्दन में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया. मांझे की तेज धार से युवक की गर्दन पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते इलाज कर उसकी जान बचा ली.
सड़क से गुजरते वक्त फंसा धारदार मांझा: जानकारी के अनुसार, पुराने लखनऊ निवासी मोहम्मद असद किसी काम के सिलसिले में रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान हवा में लहराता हुआ धारदार चाइनीज मांझा अचानक उनकी गर्दन में आकर उलझ गया. जब तक असद बाइक रोककर खुद को संभाल पाते, मांझे के खिंचाव से उनकी गर्दन पर गहरा कट लग गया और खून बहने लगा. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए खून से लथपथ असद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की टीम ने फौरन टांके लगाकर घाव का उपचार किया.
डॉक्टरों द्वारा समय पर किए गए इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ और खतरे से बाहर होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.- धनंजय सिंह कुशवाहा, एडीसीपी पश्चिम
पाबंदी के बावजूद खुलेआम बिक रहा खूनी मांझा: सिंथेटिक और कांच के लेप से तैयार होने वाला चाइनीज मांझा दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहा है. प्रशासन द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी चोरी-छिपे इसकी बिक्री जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुराने शहर और आसपास के इलाकों में अवैध चाइनीज मांझा बेचने और उड़ाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या! घर में मिला शव, मुंह से निकला था खून, जेवर गायब
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम, DM को बुलाने की मांग पर अड़ीं

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा! कंटेनर से टकराई बाइक, 3 कांवड़ियों की मौत


