होमक्राइमप्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा! कंटेनर से टकराई बाइक, 3 कांवड़ियों की मौत
क्राइम

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा! कंटेनर से टकराई बाइक, 3 कांवड़ियों की मौत

प्रयागराज में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई. हादसा सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी…

AajTak के अनुसार17 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा! कंटेनर से टकराई बाइक, 3 कांवड़ियों की मौत

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

प्रयागराज में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई. हादसा सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर हनुमानगंज के सरपतीपुर के पास हुआ. बताया जा रहा है कि तीनों कांवड़िये एक ही बाइक पर सवार होकर वाराणसी जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर मौजूद पानी के कंटेनर से टकरा गई.

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उपचार के दौरान दोनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही सरायइनायत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ घटनास्थल की जांच शुरू की.

फाफामऊ के रहने वाले थे मृतक

मृतकों की पहचान थरवई निवासी शिव प्रकाश और लल्लू तथा फाफामऊ निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी, जिसके कारण सड़क पर फिसलन थी. आशंका है कि इसी वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह पानी के कंटेनर से जा टकराई. हालांकि, पुलिस अभी हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें