वाराणसी सहित पूर्वांचल में चार दिनों तक झमाझम बरसात का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट - meteorological department said heavy rain alert in purvanchal including varanasi for four days
वाराणसी सहित पूर्वांचल में चार दिनों तक झमाझम बरसात का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बादलों…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी सहित पूर्वांचल में चार दिनों तक झमाझम बरसात का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट
वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी से ता ...और पढ़ें
HighLights
- वाराणसी और पूर्वांचल में चार दिन बारिश का अनुमान।
- मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट।
- तापमान में गिरावट से उमस से मिली राहत।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है। जबकि बादलों की आवाजाही का दौर बना हुआ है। इसके साथ ही आर्द्रता में इजाफा होने के साथ ही रात से लेकर सुबह तब बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबांदी का दौर भी बना रहा। जबकि आर्द्रता में इजाफा होने के बाद बादलों की आवाजाही का दौर लोगों को राहत भी दे रहा है। जबकि पारा भी बारिश होने के बाद सामान्य से कम हो चला है। इसकी वजह से उमस से भी लोगों को कुछ राहत मिली है।
मंगलवार की सुबह वातावरण में नमी का असर रहा, कई क्षेत्रों में बारिश को कुछ जगहों पर बूंंदाबांदी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर मौसमी बदलाव का संकेत भी दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि तीन दिनों तक रह रह कर बरसात का दौर जारी रह सकता है। हालांकि दोपहर में बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी कुछ खिली तो उमस में इजाफा भी हुआ।
जबकि आर्द्रता और लोकल हीटिंंग होने की स्थिति में बादल बारिश भी कराएंगे। सुबह कुछ जगहों पर सावन की फुहार भी पड़ी, जिसकी वजह से काशी फुहारों से भीगती भी रही। हालांकि दोपहर में घने बादल कुछ कम हुए तो उमस में भी थोड़ा इजाफा हुआ। हालांकि इस दौरान पुरवा हवाओं का जोर बना रहा और पुरवा के जोर से लोगों को उमस से भी कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में वातावरण में नमी का असर और लोकल हीटिंग का दौर बूंदाबांदी करा सकता है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। इस दौरान 001.2mm तक बारिश भी दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता का स्तर न्यूनतम 76% और अधिकतम 94% दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले चार दिनों में तीन दिनों तक बारिश का माहौल बना रहेगा। जबकि मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Ahead of Uttar Pradesh Assembly polls, Akhilesh Yadav launches 'PDA’ Yatra from Raebareli

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी


