होमक्राइमइंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र: यूपी पुलिस में पहली बार मिला यह वीरता सम्मान - Mawana News
क्राइम

इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र: यूपी पुलिस में पहली बार मिला यह वीरता सम्मान - Mawana News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Meerut - Mawana - UP Police Inspector Sunil Kumar Honored With Kirti Chakra | Meerut News इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र:यूपी पुलिस में पहली बार मिला यह वीरता सम्मा…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र:  यूपी पुलिस में पहली बार मिला यह वीरता सम्मान - Mawana News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Meerut

- Mawana

- UP Police Inspector Sunil Kumar Honored With Kirti Chakra | Meerut News

इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र:यूपी पुलिस में पहली बार मिला यह वीरता सम्मान

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के शहीद पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। मेरठ के एडीजी भानु भास्कर ने शनिवार को मसूरी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिवार को यह सम्मान सौंपा। इंस्पेक्टर सुनील कुमार शामली में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

एडीजी भानु भास्कर ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी मुनेश, बेटी नेहा और बेटे मंजीत कुमार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार ने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों का बलिदान देकर पुलिस विभाग और पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनके अदम्य साहस और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी पुलिसकर्मी को कीर्ति चक्र जैसे बड़े वीरता सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस को अपने इस जांबाज अधिकारी पर गर्व है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बदमाशों का बहादुरी से सामना करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।

एडीजी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह गैलेंट्री अवॉर्ड इंस्पेक्टर सुनील कुमार के साहस और शौर्य का प्रमाण है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बहादुरी से मोर्चा संभाला था। आमने-सामने की फायरिंग में उन्होंने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। इस मुठभेड़ में तीन बदमाश मारे गए थे, जबकि इंस्पेक्टर सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर कीर्ति चक्र प्रदान किए जाने की घोषणा के बाद उनके परिवार, पुलिस विभाग और क्षेत्र में गर्व के साथ भावुक माहौल भी देखने को मिला।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई अधिकारी पहुंचे शनिवार को दिवंगत इंस्पेक्टर के मसूरी स्थित आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सदर देहात सुधीर कुमार, सीओ आशुतोष कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे।

सभी ने शहीद इंस्पेक्टर के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से दिए गए सम्मान के लिए बधाई दी। लोगों ने कहा कि सुनील कुमार ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया, उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

परिवार के लिए गर्व के साथ भावुक करने वाला पल कीर्ति चक्र मिलने के बाद परिवार के लिए यह पल गर्व और भावुकता से भरा रहा। पत्नी मुनेश, बेटी नेहा और बेटे मंजीत कुमार ने शहीद इंस्पेक्टर की तस्वीर के सामने भावुक होकर उन्हें याद किया। परिजनों ने कहा कि सुनील कुमार ने हमेशा अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा और आज उनका बलिदान पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।

पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के परिवार के साथ सरकार और पुलिस विभाग हमेशा खड़ा रहेगा। अधिकारियों ने उनके बलिदान को नमन करते हुए कहा कि कर्तव्य की राह पर दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान पुलिस विभाग के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें