लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की मौज, अब रास्ते में मिलेगा लजीज खाना; पेट्रोल पंप और ईवी चार्जिंग की सुविधा - lucknowkanpur expressway new restaurant opens at km 51
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की मौज, अब रास्ते में मिलेगा लजीज खाना; पेट्रोल पंप और ईवी चार्जिंग की सुविधा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए किमी. संख्या 51 पर रेस्तरां की शुरुआत हो गई है। यहा…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की मौज, अब रास्ते में मिलेगा लजीज खाना; पेट्रोल पंप और ईवी चार्जिंग की सुविधा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए किमी. संख्या 51 पर रेस्तरां की शुरुआत हो गई है। यहां भोजन, नाश्ते के साथ पार्किंग, किड्स जोन और ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, लखनऊ : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्तरां की सुविधा शुरू हो गई है। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्री ग्रीन फील्ड के किमी. संख्या 51 पर रेस्तरां का आनंद ले सकेंगे। रेस्तरां में भोजन के साथ ही सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक की व्यवस्था की गई है।
करीब छह हेक्टेअर में फैले रेस्तरां पर पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान जहां है, वहीं बच्चों के लिए किड्स जोन, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसे प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। एक बार में सौ से अधिक हल्के व भारी वाहन खड़े हो सकेंगे।
चरणबद्ध तरीके से होगा जाएगा रेस्तरां का विस्तार
रेस्तरां का विस्तार भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। वर्तमान में यहां पचास से साठ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह रेस्तरां चौबीसों घंटे चलेगा। भविष्य में इसका विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले शाखा नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएम) एक्सप्रेववे के दोनों तरफ रेस्तरां की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। कानपुर से लखनऊ आते वक्त एक्सप्रेसवे पर रेस्तरां के लिए जमीन तो बैरिकेडिंग करके छोड़ दी गई है लेकिन अभी कोई काम मौके पर शुरू नहीं हुआ है।
यहां भी जल्द काम शुरू करने का दावा एनएचएलएम के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ यात्री सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। कार्यदायी संस्था ने मौके पर किमी. संख्या 51 पर यात्री सुविधाओं से अन्य काम भी करवाने शुरू कर दिए हैं।
ट्रामा सेंटर की सुविधा भी मिलेगी
खबरें और भी
एक्सप्रेसवे पर अभी एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी कैमरों की निगरानी के लिए बनी के पास कंट्रोल रूम बनाया है। इसी तरह दस बेड का ट्रामा सेंटर भी लखनऊ से कानपुर जाते वक्त और कानपुर से लखनऊ आते वक्त बनाया जाएगा। ट्रामा सेंटर में आकस्मिक इलाज की पूरी सुविधा यहां घायलाें को मिलेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'कानपुर को दो जिलों में बांट दिया जाए', CM योगी से BJP विधायक की मांग

ब्राह्मण समाज के साथ सपा की बनी केमिस्ट्री तो बदल जाएगा यूपी का चुनावी गेम?

UP Supplementary Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया ₹59 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, जानें किसे क्या मिला


