लखनऊ में कानकोर्स निर्माण से कल से कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, देख लें शेड्यूल - lucknow station work train diversions changes sept 1416
लखनऊ में कानकोर्स निर्माण से कल से कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, देख लें शेड्यूल लखनऊ स्टेशन पर कानकोर्स निर्माण कार्य के चलते 14 और 15 सितंबर को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ...और पढ़ें HighLights - ल…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में कानकोर्स निर्माण से कल से कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, देख लें शेड्यूल
लखनऊ स्टेशन पर कानकोर्स निर्माण कार्य के चलते 14 और 15 सितंबर को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ...और पढ़ें
HighLights
- लखनऊ स्टेशन पर कानकोर्स निर्माण के कारण ट्रेनें प्रभावित होंगी।
- 14 और 15 सितंबर को कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे।
- यात्री यात्रा से पहले संशोधित ट्रेन शेड्यूल अवश्य जांच लें।
जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कानकोर्स निर्माण कार्य का असर रेल यातायात पर पड़ेगा। निर्माण कार्य के कारण 14 और 15 सितंबर को कई ट्रेनों का संचालन लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल और मानक नगर तक सीमित किया जाएगा। साथ ही गोरखपुर, टनकपुर, शक्तिनगर, पनवेल समेत कई शहरों से आने-जाने वाली ट्रेनों के मार्ग भी बदले जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से संशोधित संचालन के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 64701 का संचालन 14 और 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल तक ही होगा। इसी तरह 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इन दोनों दिनों में लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल से चलेगी। इन दोनों दिनों में झांसी और लखनऊ के बीच इस ट्रेन की सेवा कानपुर सेंट्रल तक ही सीमित रहेगी।
कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है। 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ और 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ को 14 व 15 सितंबर को मानक नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं 64255 उतरहटिया-कानपुर सेंट्रल का संचालन मानकनगर से शुरू होगा। 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल 15 और 16 सितंबर को लखनऊ की जगह मानक नगर से चलेगी।
ये ट्रेनें चलेंगी मार्ग बदलकर
- 15636 गुवाहाटी-ओखा का 14 सितंबर को मार्ग बदला रहेगा। यह ट्रेन बाराबंकी-मल्हौर-आलमनगर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इसके अलावा 12555 गोरखपुर-भटिंडा, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 15065 गोरखपुर-पनवेल को 14 व 15 सितंबर को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलाया जाएगा। 19410 गोरखपुर-साबरमती 14 सितंबर, जबकि 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस और 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 15 सितंबर को इसी वैकल्पिक मार्ग से संचालित होंगी।
- वापसी में 15066 पनवेल-गोरखपुर 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल से आलमनगर-मल्हौर-बाराबंकी होकर चलेगी। वहीं 19201 भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट भी 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल-मल्हौर-बाराबंकी होकर संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील भी की है कि 14 से 16 सितंबर के बीच यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित संचालन और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।
यह भी पढ़ें- ध्यान दें रेल यात्री! लखनऊ स्टेशन पर काम के चलते 15 सितंबर तक कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर-गोंडा और मुगमा में चल रहा री-मॉडलिंग का काम: मेमू, डेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते - Gorakhpur News

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों का 26 सितंबर को बदला मार्ग, यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना - kanpur central train route changes on sept 26 check diversions


