लखनऊ: नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लखनऊ: नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार, भेजा गया जेल लखनऊ के पारा में मवेशी पकड़ने गई नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. By ETV Bharat Uttar P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ: नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लखनऊ के पारा में मवेशी पकड़ने गई नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 17, 2026 at 10:13 PM IST
लखनऊ: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में अवैध मवेशियों को पकड़ने गई नगर निगम की कैटल कैचर टीम और पुलिस बल पर लाठी-डंडों व पत्थरों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. घटना की जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर पारा पुलिस ने पथराव व उपद्रव में शामिल दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
पारा थाना क्षेत्र के गादियाना आदर्श विहार में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और मवेशियों के खिलाफ नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी. टीम ने जब मौके से 18 अवैध भैंसों को पकड़कर गाड़ियों में चढ़ाना शुरू किया, तभी स्थानीय पशुपालकों और उपद्रवियों ने विरोध शुरू कर दिया.
पथराव में दरोगा समेत चार लोग हुए घायल: देखते ही देखते भीड़ ने नगर निगम कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए भीषण पथराव कर दिया था. उपद्रवियों द्वारा किए गए इस हमले में बीच-बचाव कराने पहुंचे बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे. इसके अलावा नगर निगम के तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे. पथराव में नगर निगम के चार कैटल कैचर वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए थे.
वीडियो फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई: पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पारा पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. पारा प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि मौके के वीडियो और साक्ष्यों की जांच के दौरान उपद्रव और पथराव में दो युवतियों की सक्रिय भूमिका सामने आई. इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर खुशबून (24 वर्ष) और आफरीन (26 वर्ष), निवासी गादियाना, आदर्श विहार, थाना पारा को गिरफ्तार कर लिया.
दोनों बहनों को भेजा जेल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी: इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. घटना में शामिल अन्य हमलावरों और उपद्रवियों की पहचान फुटेज के जरिए की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पुलिस अन्य उपद्रवियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में होटल कर्मचारियों और गेस्ट को बनाया बंधक, विदेश मंत्रालय का अधिकारी बताकर घुसे, मारपीट की, दो गिरफ्तार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में गंगा में बहे दो किशोर, रोते हुए बहन बोली- मेरा भाई ढूंढ दो, किसको राखी बांधूंगी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा, 1 महीने में ही सुरक्षा पर उठे सवाल, 21 सेकेंड का वीडियो वायरल

यूपी में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या , जेवरात गायब


