होमदेश-दुनियालखनऊ में बढ़ रही उमस: पारा सामान्य से अधिक पहुंचा, दिन में बादल भी छाए रहेंगे - Lucknow News
देश-दुनिया

लखनऊ में बढ़ रही उमस: पारा सामान्य से अधिक पहुंचा, दिन में बादल भी छाए रहेंगे - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Temperature Rises Above Normal With Cloudy Sky लखनऊ में बढ़ रही उमस:पारा सामान्य से अधिक पहुंचा, दिन में बादल भी छाए रहेंगे - कॉपी लिंक लखनऊ में स…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
लखनऊ में बढ़ रही उमस:  पारा सामान्य से अधिक पहुंचा, दिन में बादल भी छाए रहेंगे - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Weather Update | Temperature Rises Above Normal With Cloudy Sky

लखनऊ में बढ़ रही उमस:पारा सामान्य से अधिक पहुंचा, दिन में बादल भी छाए रहेंगे

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। दिन में बादल भी छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।

सोमवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी रहा।

थमी बरसात फिर भी सामान्य से अधिक

लखनऊ में बीते कुछ दिनों से बरसात का दौर थम गया है। बावजूद इसके अगस्त में हुई अच्छी बरसात से अभी भी सीजन में सामान्य से अधिक बरसात बनी हुई है। 1 जून से लेकर 14 सितंबर तक मानसून में कुल 647.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 610.1 मिलीमीटर है। यह सामान्य की तुलना में 6 फीसदी अधिक है।

फिर एक्टिव होगा मानसून

पश्चिमी राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले 48 घंटों के दौरान हल्की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हालांकि, इसके बाद बारिश में कमी आएगी और 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। छिटपुट गतिविधियों के बीच राज्य में मानसून की बारिश का ग्राफ गिरकर -3 फीसदी (सामान्य से कम) पर आ गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें