होम›क्राइम›'कांग्रेस को तो वोट मिलना नहीं है', अजय राय के इटावा, सैफई जाने पर बोले शिवपाल यादव, यूपी चुनाव पर चेताया
क्राइम

'कांग्रेस को तो वोट मिलना नहीं है', अजय राय के इटावा, सैफई जाने पर बोले शिवपाल यादव, यूपी चुनाव पर चेताया

Shivpal Yadav on Ajay Rai: अजय राय के इटावा, मैनपुरी, सैफई में चुनावी अभियान वाले बयान पर शिवपाल यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस को वोट न मिलने की बात कही है। इटावा: उत्तर प्रदेश में चुनाव की राजन…

Navbharat Times के अनुसार26 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
'कांग्रेस को तो वोट मिलना नहीं है', अजय राय के इटावा, सैफई जाने पर बोले शिवपाल यादव, यूपी चुनाव पर चेताया

सौजन्य से:- Navbharat Times

Shivpal Yadav on Ajay Rai: अजय राय के इटावा, मैनपुरी, सैफई में चुनावी अभियान वाले बयान पर शिवपाल यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस को वोट न मिलने की बात कही है।

इटावा: उत्तर प्रदेश में चुनाव की राजनीति गरमाने के साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद भी गहराता जा रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, यूपी प्रभारी राजेंद्र गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से लगातार आ रहे बयानों ने माहौल में गर्मी ला दी है। इस बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल यादव ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के इटावा, मैनपुरी और सैफई में चुनावी अभियान शुरू करने के बयान पर सीधा हमला बोला। शिवपाल यादव ने कांग्रेस को वोट न मिलने की बात कही।

शिवपाल यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी विधायक शिवपाल यादव जसवंतनगर विधानसभा सीट के दौरे पर हैं। शुक्रवार को ग्राम कास्त के सामने हाइवे किनारे स्थित ब्रिज मिठास एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग का नागरिक परेशान है। साथ ही, कांग्रेस नेताओं के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से अखिलेश यादव के रायबरेली से पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत पर सवाल खड़े करने और सैफई, मैनपुरी, इटावा में चुनावी अभियान चलाने पर निशाना साधा।

शिवपाल यादव ने कहा कि किसी को कहीं जाने पर रोक है? जाएं, अभियान चलाएं, फिर वहां तो कांग्रेस को वोट मिलना नहीं है। हमारे पूरे जसवंतनगर में कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगा। जसवंतनगर में रिकॉर्ड जीत फिर होगी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया है।

सरकार पर साधा निशाना

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। एसआईआर के मुद्दे पर भी आरोप लगाए। बेईमानी और फर्जी तरीके से वोट काटने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता अब सब जान चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी। शिवपाल ने बिजली आपूर्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 22 से 24 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था, लेकिन कई इलाकों में सिर्फ 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली के बिल बढ़ने के बावजूद सप्लाई पूरी नहीं है।

अजय राय ने भी दिया बयान

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के दौरे के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोग देश के किसी भी हिस्से में जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेता भी आने वाले दिनों में सपा के गढ़ इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के दौरे कर सकते हैं। अखिलेश यादव रायबरेली गए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं था। हम भी निश्चित रूप से इटावा, कन्नौज और मैनपुरी जाएंगे। इसी पर शिवपाल यादव का बयान आया है।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें